ब्रेस्टफीडिंग के फायदों के बारे में ढेर सारी बातें होती हैं। लेकिन साथ ही बहुत से लोग ब्रेस्टफीडिंग के तरीकों और उसके समय से जुड़ी बातें करते रहते हैं। इसी तरह कुछ कॉमन मिथ हैं या बिना-सिर-पैर की बातें भी हैं जो बहुत से लोग ब्रेस्टफीडिंग करानेवाली महिलाओं को बताते रहते हैं। कुछ ऐसी ही अजीबो-गरीब बातों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां-
अगर आपको मोटा-तगड़ा बच्चा चाहिए तो जितना हो सके उतना घी खाएं। क्योंकि बहुत से लोगों का कहना है कि आप जितना भी घी खाएंगी वह दूध के साथ आपके बच्चे के शरीर में पहुंचेगा। अब यह मत पूछना ऐसा कैसे हो सकता है, अफवाह और मिथक का साइंस से कोई कनेक्शन नही होता।
प्रेगनेंसी के दौरान मुझे करेला खाना अच्छा लगने लगा और बच्चे के जन्म के बाद भी मैं करेला खाती हूं। मुझे मेरी एक रिश्तेदार ने बताया कि अगर मैं यूं ही करेला खाती रही तो बच्चे को मेरा दूध कड़वा लगेगा। अब मैं चॉकलेट खाने लगी हूं जो एक लत में बदल गयी है, आप ही बताओ अब मैं क्या करूं?
सर्दियों के मौसम में अपने ब्रेस्ट को थोड़ा और कवर करें। क्योंकि अगर आपके ब्रेस्ट में ठंड लगी तो दूध भी ठंडा हो जाएगा। तो अगर आप इस अफवाह पर विश्वास करती हैं तो केला या स्ट्राबेरी खाना शुरु कर दें ताकि आपके बच्चे को मिल्कशेक का स्वाद मिल सके।
बहुत से लोग यह भी कहते हैं कि अगर शैम्पू करने के बाद या गीले बालों में आप बच्चे को ब्रेस्टफीड कराती हैं तो उसे सर्दी हो सकती है। वैसे यह बात सच तो नहीं है लेकिन ज़्यादातर माएं इसपर भरोसा कर लेती हैं।
अगर अंधेरे में ब्रेस्टफीड कराएंगी तो क्या होगा? अरे भाई कुछ नहीं। लेकिन बहुत सी औरतें आपको सलाह देती मिल जाएंगी कि अंधेरे में ब्रेस्टफीड कराने से भूत-पिशाच भी आ जाते हैं और वे भी एक-दो घूंट दूध पी लेते हैं! तो अगर आप केवल अपने बच्चे को दूध पिलाना चाहती हैं तो कमरे की बत्तियां जला लें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.