प्रेग्नेंसी में बहुत फायदेमंद है मछली के तेल का सेवन, गर्भ में ही मिल जाते हैं शिशु को ये 5 लाभ

मछली का तेल (Fish Oil) या कॉड लिवर ऑयल, अटलांटिक कॉड फिश के लिवर से प्राप्त होता है, जो आमतौर पर मार्किट में कैप्सूल के रूप में मिलता है। फिश ऑयल हमारे स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ देता है। इसमें भारी मात्रा में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपको कैंसर, हृदय रोग, स्किन प्रॉब्लम, हेयर प्रॉब्लम, गर्भावस्था की समस्याएं और गठिया जैसे कई रोगों से बचाने में सक्षम है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : October 6, 2020 7:37 PM IST

मछली का तेल (Fish Oil) या कॉड लिवर ऑयल, अटलांटिक कॉड फिश के लिवर से प्राप्त होता है, जो आमतौर पर मार्किट में कैप्सूल के रूप में मिलता है। फिश ऑयल हमारे स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ देता है। इसमें भारी मात्रा में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपको कैंसर, हृदय रोग, स्किन प्रॉब्लम, हेयर प्रॉब्लम, गर्भावस्था की समस्याएं और गठिया जैसे कई रोगों से बचाने में सक्षम है। जो लोग वेजिटेरियन होते हैं उनके लिए यह तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट स्रोत है। एक शोध के अनुसार मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड और डीएचए पाया जाता है जो व्यक्ति को मानसिक बीमारियों जैसे अवसाद, उदासी, चिंता, व्याकुलता, मानसिक थकान और तनाव आदि से राहत दिलाने में मदद करता है। आज इस लेख में हम आपको प्रेग्नेंसी के दौरान मछली के तेल के सेवन के फायदे बताएंगे। इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि मछली का तेल हमें और क्या-क्या लाभ देता है।

fish-oil

प्रेग्नेंसी में मछली के तेल के सेवन के लाभ

प्रेग्नेंसी के दौरान मछली के तेल के सेवन करने से न सिर्फ मां को बल्कि शिशु को भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। बाजार में दो प्रकार के मछली के तेल मौजूद हैं, जिनमें से एक गर्भावस्था में फायदेमंद है। गर्भावस्था में ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन शिशु के मस्तिष्क और आंखों के विकास में फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह तेल मां को दिल के दौरे के खतरे को भी कम करता है, जो प्रेग्नेंसी में महिलाओं को हो सकता है। मछली का तेल शिशुओं और गर्भवती महिलाओं की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है। जब मां इस तेल का सेवन करती है तो यह नाल के माध्यम से शिशु तक पहुंचता है और उसे ओमेगा-3 देता है। यह बच्चों में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और बाद में बच्चों को एक्जिमा से बचाता है। इसके साथ की प्रेग्नेंसी में मछली के तेल के सेवन से समय से पहले शिशु के जन्म, जन्म के समय शिशु का कम वजन और गर्भपात होने के खतरे को भी कम करता है।

डॉक्टर की सलाह जरूर लें

क्योंकि प्रेग्नेंसी एक बहुत ही सेंसटिव स्टेज होती है इसलिए इस दौरान किसी भी चीज का सेवन करने से पहले या अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आप प्रेग्नेंट हैं और मछली के तेल का सेवन करना चाहती हैं तो पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में बातचीत करें और सलाह पर ही इसे लेना शुरू करें। क्योंकि कई बार कुछ चीजें हमारी बॉडी टाइप और मेडिकल हिस्ट्री के चलते साइड इफेक्ट दे सकती हैं।

Fish oil capsule benefits, omega 3 fatty acid benefits, beauty benefits of fish oil capsules, anti aging omega 3 fatty acid.

मछली के तेल के अन्य लाभ

1. मछली का तेल हमारी ​स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे स्किन पर लगाने से कई तरह के त्वचा रोग दूर होते हैं।

2. यह तेल हेयरफॉल जैसी कई अन्य बालों से संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। यह तेल मस्तिष्क को पोषण भी प्रदान करता है।

3. मछली का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और मुंहासों से छुटकारा दिलाता है।

4. इस तेल के सेवन अस्थमा को कंट्रोल किया जा सकता है।