
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 27, 2020 1:21 AM IST
क्या प्रेगनेंसी में हाफ फ्राइड एग नहीं खाना चाहिए? जानें क्या है एक्सपर्ट्स का कहना
Eating Egg in Pregnancy: प्रेगनेंसी में अच्छी डायट और उचित पोषण प्रेगनेंट मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए महत्वपूर्ण है। इसीलिए, गर्भावस्था में महिलाओं को सभी पौष्टिक चीज़ें खिलायी जाती हैं। प्रोटीन से भरपूर अंडा भी एक ऐसा ही पौष्टिक फूड है जो लोग हर उम्र में खाते हैं। लेकिन, अक्सर प्रेगनेंट महिलाओं को अंडा खिलाने और खाने पर बहस होती रहती है। खासकर, हाफ फ्राइड़ या आधा पका हुआ अंडा प्रेगनेंसी (Eating Half cooked egg in pregnancy) में खाना चाहिए या नही, इस बारे में अक्सर बात होती रहती है। आइए जानते हैं कि, गर्भावस्था में कच्चा अंडा खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं। (Eating Egg in Pregnancy in hindi)
एग या अंडे में विभिन्न प्रकार के न्यूट्रिशएंट्स होते हैं। इनमें, प्रोटीन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स होते हैं। हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए भी इन पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। इसीलिए, गर्भवती महिलाओं को अंडा खाने की सलाह दी जाती है ताकि, पौष्टिक भोजन की उनकी डेली ज़रूरत पूरी हो सके। लेकिन, गर्भावस्था में अंडा खाते समय सावधान रहना भी ज़रूरी है। क्योंकि आधा कच्चा या अधपका अंडा खाने से उन्हें फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है।
दरअसल, अंडों में कई प्रकार के बैक्टेरिया होते हैं। खासकर, साल्मोनेला बैक्टेरिया अंडें में काफी मात्रा में पाया जाता है। यह बैक्टेरिया फूड पॉयजनिंग का कारण बन सकता है। अगर, अंडें को ठीक तरीके से पकाया नहीं जाए तो कई बार यह बैक्टेरिया अंडें में रह जाते हैं। जिससे, प्रेगनेंट महिला को पेट से जुड़ी परेशानियों और फूड पॉयजनिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसीलिए, प्रेगनेंसी में कभी भी हाफ फ्राइड या हाफ बॉइल्ड एग ना खाएं।
इसी तरह आधा पका अंडा खाने कई बार फूड पॉयजनिंग बहुत गम्भीर हो जाती है। जिससे, कुछ केसेस ऐसे भी सामने आ चुके हैं जहां, गर्भपात की स्थिति बन गयी। इसका अर्थ है कि कच्चा अंडा खाने से मिसकैरीज़ का ख़तरा भी बढ़ सकता है।