Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सेब कितना हेल्दी है, यह तो आप जानते ही हैं। ऐसा कहा जाता है कि हर दिन एक सेब खाएंगे, तो आपको कभी भी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। सेब खाने से कई पौष्टिक लाभ मिलते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फ्लैवोनॉएड्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और डाइट फाइबर होता है। सेब का सेवन खासकर, प्रेगनेंट महिलाओं को भी जरूर करना चाहिए। यह कई तरह से आपके और आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को लाभ पहुंचाता है। जानें, प्रेगनेंट महिलाओं के लिए सेब किस तरह से फायदेमंद होता है।
दांत-मसूड़े नहीं होंगे स्वस्थ, तो मां बनने में होगी परेशानी
इम्यूनिटी बढ़ाए
सेब विटामिन सी का समृद्ध स्रोत है। गर्भवती होने पर नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप और आपके बच्चे के लिए कई संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है।
प्रेगनेंसी में पाना है सेहत के साथ स्वाद भी, तो खाएं ये पौष्टिक स्नैक्स
एनर्जी बढ़ाए
सेब में कार्बोहाइड्रेट होता है। गर्भवती होने पर इसे खाने से आपको तत्काल ऊर्जा मिलती है। यह एक पावर फूड है और विशेष रूप से उस समय के लिए अच्छा होता है, जब आप थोड़ा कमजोर महसूस करती हैं।
प्रेगनेंसी में करेंगी ये 3 काम, तो हो सकता है आपको नुकसान
अस्थमा से बचाव
गर्भावस्था में सेब खाने से अस्थमा जैसे रोगों से राहत मिलती है। अध्ययन और शोध से पता चला है कि गर्भावस्था के दौरान सेब खाने से बच्चे को अस्थमा से बचाया जा सकता है। इससे भविष्य में आपके बच्चे की घरघराहट की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
चाहती हैं लेट न हो प्रेगनेंसी, तो इस एक चीज को खाने से बचें
फाइबर से भरपूर
सेब में अघुलनशील फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा होता है। यदि आप कब्ज या गैस की समस्या से पीड़ित हैं तो सेब का सेवन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। सेब में पाया जाने वाला फाइबर पेट की कब्ज को धीरे-धीरे कम करता है।
फेफड़े को रखे मजबूत
सेब एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध होता है इसलिए यह आपके फेफड़ों के लिए अच्छा है। गर्भावस्था में इसे खाने से सांस संबंधी समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
प्रेगनेंसी में जरूर खाएं अंडे, आपके साथ बच्चे की सेहत भी बनी रहेगी हेल्दी
हड्डियां होती हैं मजबूत
गर्भावस्था के समय कैल्शियम की अतिरिक्त सेवन करने की आवश्यकता है ताकि बच्चे की हड्डियों का विकास सही तरह से हो सके। सेब कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है, जिसे खाना आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य लिए अच्छा होगा।