
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : September 4, 2024 11:26 AM IST
Medically Verified By:
Food for Back Pain During Pregnancy : गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियां होती हैं। इन परेशानियों में मॉर्निग सिकनेस, उल्टी आना, मतली जैसा महसूस होना जैसे कई तरह के लक्षण शामिल हैं। वहीं, कुछ महिलाओं के कमर में काफी दर्द भी होता है। यह शरीर में कमजोरी की वजह से हो सकती है। अगर आपके गर्भावस्था के दौरान कमर में काफी दर्द रहता है, तो इस स्थिति में अपने डाइट पर अधिक जोर दें। मुख्य रूप से ऐसे आहार का सेवन करें, जो प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर हों। इससे हड्डियों को मजबूती मिलेगी और कमर दर्द से भी राहत मिल सकती है। डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि अगर आप कुछ पोषक तत्वों को अपने आहार में जोड़ते हैं, तो इससे काफी हद तक कमर दर्द और प्रेगनेंसी में होने वाली परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में कमर दर्द की परेशानी को कम करने के लिए किस तरह का आहार चुनें?
कमर में दर्द या फिर मांसपेशियों में होने वाली दर्द की परेशानी को कम करने के लिए आपको मैग्नीशियम से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। इसकी पूर्ति के लिए अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, ड्राईफ्रूट्स और साबुत अनाज को जोड़ें। इस तरह के आहार में मैग्नीशियम की मात्रा काफी अच्छी होती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान कमर और जोड़ों में होने वाली सूजन और दर्द की समस्याओं को कम करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। इसकी पूर्ति के लिए आप अपने आहार में सैल्मन फिश, अलसी, अखरोट जैसे आहार को जोड़ें।
Also Read : मैग्नीशियम की कमी से बढ़ सकता है हेयर फॉल, जाने कौन-से फूड्स खाने से पूरी होती है इस न्यूट्रिएंट की कमी
प्रेग्नेंसी में कमर में काफई दर्द होता है। ऐसे में कैल्शियम की पूर्ति बहुत ही जरूरी है। कैल्शियम की कमी के कारण कमर में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप कुछ हेल्दी आहार को जोड़ सकते हैं। कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे - डेयरी उत्पाद, फोर्टिफाइड प्लांट-बेस्ड दूध और पत्तेदार साग इत्यादि का सेवन करें। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हो सकते हैं।