प्रेगनेंसी में डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स, कंप्यूटर जैसे तेज होगा बच्चे का दिमाग

Pregnancy Diet: प्रेगनेंसी में कुछ सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करने से शिशु के बेहतर मानसिक विकास में मदद मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : August 29, 2023 10:32 AM IST

Pregnancy Diet:  मां बनना हर महिला के लिए सबसे सुखद अहसासों में से एक होता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को कई तरह के बदलावों का भी सामना करना पड़ता है। इस दौरान उसे अपने साथ-साथ अपने शिशु की सेहत का भी ध्यान रखना होता है। यही वजह है कि गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक और संतुलित भोजन करने के सलाह दी जाती है। क्या आप जानती हैं कि शिशु का दिमागी विकास गर्भावस्था में ही शुरू हो जाता है। ऐसे में, बच्चा कितना बुद्धिमान होगा, यह मां के खानपान पर भी बहुत हद तक निर्भर करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्मार्ट और तेज हो, तो अपने आहार में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें प्रेगनेंसी में खाने से गर्भ में पल रहे शिशु का मानसिक विकास बेहतर होता है।

अखरोट

अखरोट में प्रोटीन, विटामिन्स और फैट के साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मौजूद होता है। शिशु के मानसिक विकास के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत जरूरी होता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा स्मार्ट और इंटेलिजेंट हो, तो प्रेगनेंसी के दौरान अखरोट का सेवन जरूर करें।

अंडा

अंडा प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-डी की भी अच्छी मात्रा होती है, जो मानसिक विकास में काफी जरूरी है। अंडा भ्रूण के मस्तिष्क के विकास में मदद करता है। साथ ही, याददाश्त और सीखने की क्षमता को बढ़ाता है

बादाम

बादाम में प्रोटीन, विटामिन और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मौजूद होता है, जो शिशु के मानसिक विकास के मदद करता है। प्रेगनेंसी के दौरान रोजाना बादाम खाने से गर्भ में पल रहे शिशु के दिमाग को तेज किया जा सकता है।

पालक

प्रेगनेंसी के दौरान पालक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शिशु के दिमाग के विकास में मदद करते हैं। पालक खाने से आंखों कि सेहत को भी लाभ पहुंचता है। साथ ही, एनीमिया होने का खतरा भी कम रहता है

कद्दू के बीज

अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा इंटेलिजेंट हो, तो प्रेगनेंसी में कद्दू के बीज का सेवन जरूर करें। दरअसल, इसमें जिंक पाया जाता है, जो शिशु के दिमागी विकास के लिए जरूरी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते है, जो शिशु के मस्तिष्क के ऊतकों को डैमेज होने से बचाते हैं।

दही

प्रेगनेंसी के दौरान आयोडीन की कमी के कारण शिशु का मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है। दही आयोडीन का एक अच्छा स्त्रोत है। शिशु के बेहतर मानसिक विकास के लिए प्रेगनेंट महिलाओं को अपने आहार में दही को जरूर शामिल करना चाहिए।

एवोकाडो

प्रेगनेंसी के दौरान एवोकाडो का सेवन भी काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें फैट काफी मात्रा में पाया जाता है, जो शिशु के दिमागी विकास के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा, एवोकाडो में ओलेइक एसिड मौजूद होता है, जो सेंट्रल नर्वस सिस्टम को सुरक्षा प्रदान करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source