
Also Read
Pregnancy Diet: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। दरअसल, प्रेग्नेंसी में आप जो कुछ भी खाती-पीती हैं, उसका सीधा असर गर्भस्थ शिशु के विकास पर पड़ता है। क्या आप जानती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान ही बच्चे का दिमागी विकास भी शुरू हो जाता है। ऐसे में, शिशु कितना बुद्धिमान होगा यह मां की डाइट पर भी बहुत हद तक निर्भर करता है। यही वजह है कि मां को हमेशा हेल्दी और पौष्टिक आहार खाने की सलाह दी जाती है। कुछ ऐसे फूड्स है, जो बच्चे के दिमाग को तेज करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा स्मार्ट और इंटेलिजेंट हो, तो अपनी डाइट में इन फूड्स को जरूर शामिल करें। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें प्रेगनेंसी में खाने से बच्चे का दिमाग तेज हो सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
प्रेग्नेंसी में अखरोट खाना बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा मौजूद होते हैं। शिशु के मानसिक विकास के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत जरूरी होता है। आप प्रेग्नेंसी में रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन कर सकती हैं।
अंडे में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो दिमागी विकास के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा, इसमें कोलिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो मस्तिष्क के विकास के लिए जरूरी है। प्रेग्नेंसी के दौरान अंडे का सेवन करने से शिशु की याददाश्त और सीखने की क्षमता बेहतर हो सकती है।
प्रेग्नेंसी में बादाम का सेवन मां और बच्चे, दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन, विटामिन-ई और हेल्दी फैट्स काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा मौजूद होता है, जो शिशु के मानसिक विकास के मदद करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना एक मुट्ठी बादाम खाने से गर्भ में पल रहे शिशु के दिमाग को तेज किया जा सकता है।
पालक में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो मां और बच्चे को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट के खतरे को कम करता है और शिशु को कई तरह के हार्ट डिफेक्ट से बचा सकता है। प्रेग्नेंसी में पालक खाने से एनीमिया होने का खतरा भी कम रहता है।
दाल और बींस में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। इसके अलावा, दालें प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत मानी जाती हैं, जो मांसपेशियों के विकास में मददगार होता है। यही वजह है कि प्रेग्नेंसी के दौरान दाल खाने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।