... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 31, 2017 4:06 PM IST
Beauty benefits of pineapple. © Shutterstock
वैजाइनल डिलिवरी के दौरान एपीसीओटॉमी (Episiotomy) करना काफी आम है। यह एक सर्जरिकल कट है जो पेरीनियम में बनाया जाता है जो गर्भ से बच्चे को आराम से निकलने में मदद करता है, यह दर्द से बचने के लिए की जाती है। जन्म के बाद, यह चीरा या कट डॉक्टर द्वारा सिल दिया जाता है और इसे जल्दी से ठीक करने के लिए महिलाओं को विशेष निर्देश भी दिए जाते हैं। इंफेक्शन से बचने के लिए इस हिस्से को साफ-सुथरा रखना अहम है। आपका डॉक्टर घाव पर लगाने के लिए और सर्जरी के दर्द को कम करने के लिए आपको एनाल्जेसिक जेल देंगे।
हालांकि, कुछ आसान-सी बाते हैं जिनसे आपका घाव भरने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। ऐसा ही एक तरीका है अनानास खाना। जी हां, आपने सही पढ़ा। प्रेगनेंसी में आपको अनन्नास या पाइनेप्पल से जितना दूर रहने के लिए कहा जाता है उतना ही प्रेगनेंसी के बाद यह फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल अनन्नास खाने से लेबर शुरु होने का डर होता है। लेकिन गर्भावस्था के बाद यह आपके घावों को ठीक करने में मदद कर सकता है, खासकर अगर आपकी एपीसीओटॉमी की गयी है तो।
अनन्नास को वैज्ञानिक भाषा में अनानस कॉमोजस(Ananas comosus ) के रूप में भी जाना जाता है और यह सेहत के लिए बहुत से फायदों से भरपूर होता है। इसमें ब्रोमेलैन (bromelain) होता है जो औषधीय गुणों से भरपूर एक एंजाइम है। यह सर्जरी या चोट के बाद सूजन को कम करने में मददगार देखा गया है। वर्ष 2016 में ईरानियन रेड क्रेसेंट मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में एपिसिओटमी से पीड़ित महिलाओं के उपचार और दर्द को कम करने में अनन्नास के प्रभावों का पता लगाने की कोशिश की।
स्टडी में 83 ऐसी महिलाओं को शामिल किया गया जो पहली बार मां बन रही थीं। इन सभी महिलाओं को ब्रोमेलैन कैप्सूल की 3 गोलियां, 6 दिन के लिए दिन में 3 बार दिया गयी। यह देखा गया कि 14 दिनों के बाद ब्रोमलैन कैप्सूल लेने वाली महिलाओं ने सर्जरी के बाद के दर्द के कम होने और घाव की तेजी से ठीक होने की बात कही। इससे यह पता चलता है कि अनानास के औषधीय गुण वैजाइनल डिलिवरी के बाद महिलाओं की जल्द रिकवरी में मदद करते हैं।
हालांकि, एपीसीओटॉमी के बाद ब्रोमलेन कैप्सूल लेने से पहले हम आपको सुझाव देते हैं कि आप नैचुरोपैथ या वैकल्पिक चिकित्सा एक्सपर्ट से बात करें और खुद इसका इलाज करने की कोशिश ना करें। हालांकि, अनानास खाने से आप भी आपको इस दवा जैसे ही परिणाम मिलते हैं क्योंकि इस फल में बहुत सारे एंजाइम होते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock Images.
संदर्भ: Golezar, S. (2016). Ananas comosus Effect on Perineal Pain and Wound Healing After Episiotomy: A Randomized Double-Blind Placebo-Controlled Clinical Trial. Iranian Red Crescent Medical Journal, 18(3).