प्रेगनेंट महिलाएं पिएंगी चुकंदर की चाय, तो होंगे ये फायदे

पहली तिमाही से ही प्रेग्नेंट महिलाओं को चुकंदर की चाय पीनी शुरू कर देनी चाहिए। इसमें फॉलिक ऐसिड होता है, जो भ्रूण के विकास में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 25, 2018 2:54 PM IST

कहते हैं प्रेगनेंसी के दौरान पूर नौ महीने महिलाओं को हेल्दी और पौष्टिक चीजों से भरपूर डायट लेना चाहिए। इससे न सिर्फ आप हेल्दी रहेंगी बल्कि आपके गर्भ में पल रहे शिशु का भी शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। आप प्रेगनेंट हैं, तो बेशक आप एक से बढ़कर एक पौष्टिक चीजों का सेवन कर रही होंगी। फल, हरी सब्जियां, स्प्राउट्स, अनाज, अंडा, दूध आदि खाती होंगी, पर क्या आप चुकंदर को शामिल कर रही हैं अपने खानपान में? यदि करती भी होंगी तो चुकंदर का सलाद खाती होंगी या फिर उसका जूस पीती होंगी, ताकि शरीर में खून की कमी न हो। कभी प्रेगनेंसी में चुकंदर की चाय पीकर देखा है? हैरान हो गईं, जी हां, चुकंदर की चाय भी बनती है। यह प्रेगनेंट महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। जानिए यह किस तरह से प्रेगनेंसी में आपको और आपके बच्चे के लिए हेल्दी है।

भ्रूण का विकास होता है बेहतर

पहली तिमाही से ही प्रेग्नेंट महिलाओं को चुकंदर की चाय पीनी शुरू कर देनी चाहिए। दरअसल, इसमें फॉलिक ऐसिड होता है और यह भ्रूण के विकास में मदद करता है। इसके अलावा यह स्पाइनल कॉर्ड के विकास में भी मदद करता है।

खून की कमी नहीं होने देता

चुकंदर की चाय शरीर में खून की कमी को भी दूर करती है। अगर प्रेगनेंसी के दौरान कभी भी खून की कमी महसूस हो तो चुकंदर की चाय पीनी शुरू कर दें। चुकंदर में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है और यह शरीर में आयरन और खून की कमी को पूरी करता है।

beetroot tea for pregnant women1

बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

प्रेगनेंसी के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी चुकंदर की चाय काफी मदद करती है।

डिलीवरी में आसानी

आयरन के अलावा चुकंदर की चाय में विटामिन सी भी होता है इसलिए अगर प्रेगनेंसी के दौरान आप इसका सेवन करती हैं तो डिलीवरी में भी आसानी होगी।

नहीं बढ़ता शुगर लेवल

प्रेगनेंट महिलाओं को हर दिन एक कप चुकंदर की चाय पीनी चाहिए। इससे आपका शुगर लेवल सामान्य बना रहेगा।

यूं बनाएं चुकंदर की चाय

चुकंदर को साफ करके छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।

अब एक बाउल में अंदाज के अनुसार पानी डालकर चुकंदर डाल दें।

इसमें अदरक का टुकड़ा भी डाल दें और थोड़ी देर खौलने दें।

इसे एक कप में छान लें। इसमें आधा चम्मच शहद, नींबू का रस मिलाएं। शहद नहीं है, तो चीनी भी डाल सकती हैं। इसे चाय की तरह गर्मागर्म पिएं। आप चाहें तो पुदीने या तुलसी की पत्तियां भी डाल सकती हैं।

चित्रस्रोत : Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source