
Also Read
Contraceptive pill and risk of cancer: फैमिली प्लानिंग करते समय बहुत से कपल्स कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स या गर्भ निरोधक गोलियों का ऑप्शन चुनते हैं। इन्हें बर्थ कंट्रोल पिल्स या गर्भनिरोधक गोलियां भी कहा जाता है। बर्थ कंट्रोल पिल्स महिलाओं के लिए होती हैं और वे अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार, इनका सेवन कर सकती हैं। गर्भनिरोधक दवाएं शरीर में हार्मोन्स के स्तर को कंट्रोल करती हैं जिससे पीरियड्स नहीं रूकते और कपल्स अपनी पसंद के अनुसार गर्भधारण करने या ना करने का निर्णय बाद में ले सकते हैं। बर्थ कंट्रोल के लिए इन गर्भनिरोधक गोलियों को आमतौर पर एक सुरक्षित और सेफ तरीका माना जाता है। हालांकि, इन्हें लेकर कुछ बातें भी अक्सर होती रहती हैं। जैसे, कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेने से कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है। इसी विषय पर जानकारी दी गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. सपना लुल्ला (Dr. N Sapna Lulla, Lead Consultant - Obstetrics & Gynaecology, Aster CMI Hospital, Bangalore) ने। आइए जानते हैं क्या है उनका कहना।
डॉ. सपना लुल्ला कहती हैं कि, कॉन्ट्रासेप्टिक गोलियों और उससे कैंसर होने के रिस्क (contraceptive pill and cancer risk) के बारे में इन दिनों खूब चर्चा होती है। यह विषय बहुत से लोगों से जुड़ा हुआ है इसीलिए, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कुछ रिसर्च में यह पाया गया है कि हार्मोनल कॉन्ट्रासेप्टिव्स और कुछ प्रकार के कैंसर के बीच संबंध (potential link between hormonal contraceptives and certain types of cancer) पाया गया है। विशेषकर ब्रेस्ट कैंसर (breast cancer) और सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) का रिस्क कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेने वाली महिलाओं में अधिक देखा गया है। वहीं, कुछ अन्य स्टडीज में बताया गया कि बर्थ कंट्रोल पिल्स से ओवेरियन कैंसर का रिस्क (reduce the risk of ovarian cancer) और एंड्रोमेट्रिअल कैंसर (endometrial cancers) का रिस्क कम होता है।
ऐसे में यह जरूरी कॉन्ट्रासेप्टिक पिल्स के प्रभावों (effects of the contraceptive pill) के बारे में बात करना बहुत जरूरी है। इन प्रभावों को समझते हुए बर्थ कंट्रोल पिल्स लेनेवाली महिला की सेहत, पुरानी बीमारियों और कितने समय तक दवा का सेवन किया गया है, इस तरह के फैक्टर्स को भी ध्यान में रखा जाता है। किसी भी कपल को गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर के साथ इन सभी विषयों पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए और उसके अनुसार ही फैसला लेना चाहिए।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।