• हिंदी

क्‍या पीरियड में सेक्‍स करने से प्रेगनेंट नहीं होते ?

क्‍या पीरियड में सेक्‍स करने से प्रेगनेंट नहीं होते ?
सेक्‍स और पीरियड्स को लेकर लड़कियों में बहुत सी गलत धारणाएं हैं। © Shutterstock

सेक्‍स और पीरियड्स को लेकर लड़कियों में बहुत सी गलत धारणाएं हैं।

Written by Editorial Team |Published : September 14, 2018 7:45 AM IST

जब महिलाओं को गर्भधारण की चाह नहीं होता है तो वही पीरियड्स के दिनों में सेक्‍स करना सबसे अच्‍छा मानती है क्‍योंकि उन्‍हें लगता है कि इन दिनों में बिना प्रोटेक्‍शन के सेक्‍स करने पर भी कोई खतरा नहीं होगा, और वह गर्भवती नहीं होगी। ज्‍यादातर लोग बिना किसी अवरोध के सेक्‍स करना चाहते हैं। सेफ सेक्‍स भी इन्‍हें जैसे व्‍यवधान लगता है। ऐसे लोग सेफ पीरियड का इंतजार करते हैं। पर कई बार महिलाएं ऐसी गलतियां कर जाती हैं कि उन्‍हें बाद में मुश्किल आती है। ऐसी ही एक गलती है पीरियड के दौरान सेक्‍स को सेफ समझना।

यह है मिथ : ज्‍यादातर लोग पीरियड्स में सेक्‍स करना सुरक्षित मानते हैं। उन्‍हें लगता है कि इन दिनों में वह बिना प्रोटेक्‍शन के सेक्‍स कर सकते हैं, क्‍योंकि इससे गर्भधारण का खतरा नहीं रहता। एक सर्वे के अनुसार भी यह बात साबित हुई है कि करीब 30 प्रतिशत लोग तब भी सेक्स करते हैं जब महिलाओं को पीरियड्स हों।

जोखिम है बरकरार : पीरियड्स के दिनों में भी आप गर्भवती होने के खतरा बना रहता है। कई बार ऐसा होता है कि पीरियड्स में बिना प्रोटेक्‍शन के सेक्‍स करने से महिलाएं गर्भवती हो जाती है।

Also Read

More News

ये होता है खतरा : लोगों को लगता है कि इस दौरान सेक्स करने से गर्भावस्‍था से बचा जा सकता है। लेकिन ये गलत है, क्योंकि स्‍पर्म आपकी बॉडी में 72 घंटे जिंदा रह सकते हैं। उस समय तक अगर पीरियड्स खत्म हो गए तो काम बिगड़ सकता है। पीरियड्स में महिलाओं अनिषेचित अंडे यूटेरिन लाईनिंग के साथ उनके सिस्टम से बाहर निष्कासित होते है। ऐसा महीने में एक बार पांच दिनों के लिए होता है। और अगर इस दौरान महिला गर्भवती हो जाती है तो उसे बच्‍चा होने तक पीरियड्स नहीं होते हैं। अब सवाल यह उठता है कि उन दिनों में सेक्‍स करने से गर्भधारण हो सकता है या नहीं।

यह भी पढ़ेें - प्‍यार में ऐसे करें टच, नहीं लगेगा बुरा

ओव्यूलेशन पीरियड : परिवार नियोजन के प्राकृतिक तरीकों में से सबसे सुरक्षित पीरियड्स है। इस तरीके के तहत ओव्यूलेशन पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध न रखने की सावधानियां बरती जाती हैं।

यह भी पढ़ें - क्‍या रात को अंडरवियर उतारकर सोना होता है फायदेमंद ?

आमतौर पर महिलाओं में अगला पीरियड्स शुरू होने के 14 दिन पहले ही ओव्यूलेशन होता है। ओव्यूलेशन के दौरान शुक्राणु व अंडे के फर्टिलाइज होने की ज्यादा संभावना होती है। दरअसल, शुक्राणु सेक्स के बाद 24 से 48 घंटे तक जीवित रहते हैं, जिस से इस दौरान गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। यह तरीका पूरी तरह से कामयाब नहीं कहा जा सकता। यदि पीरियड समय पर नहीं होता तो गर्भधारण की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।