Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

IVF ko safal kaise banaye: सफल आईवीएफ प्रोसेस के किस तरह की होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें

पौष्टिक डाइट और न्यूट्रिएंट्स भी आईवीएफ की सफलता के लिहाज से महत्वपूर्ण है। सही पोषण की मदद से आपका शरीर आईवीएफ को सही रिस्पॉन्स (body’s response to IVF treatment) दे सकता है।

IVF ko safal kaise banaye: सफल आईवीएफ प्रोसेस के किस तरह की होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें
VerifiedMedically Reviewed By:

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 24, 2024 8:02 PM IST

Diet and Nutrition Tips for IVF Successआईवीएफ (In vitro fertilization) के जरिए गर्भधारण एक मुश्किल और भावनात्मक स्तर पर मुश्किल यात्रा हो सकती है। आईवीएफ (IVF)  की मदद से सफल गर्भधारण में कई चीजों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी तरह बहुत सी चीजें आईवीएफ को सफल या असफल बना सकती हैं। डॉ. विद्या भट्ट (Dr. Vidya V Bhat, Medical Director, RadhaKrishna Multispeciality Hospital, Bengaluru) के अनुसार, पौष्टिक डाइट और न्यूट्रिएंट्स भी आईवीएफ की सफलता के लिहाज से महत्वपूर्ण है। सही पोषण की मदद से आपका शरीर आईवीएफ को सही रिस्पॉन्स (body’s response to IVF treatment) दे सकता है जिससे,एग और स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार (improve egg and sperm quality) हो सकता है। इससे भ्रूण के इम्प्लांटेशन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होता है।

अगर आप भी आईवीएफ की प्रक्रिया के बारे में सोच रहे हैं या आईवीएफ की मदद से गर्भधारण करने की तैयारी में हैं तो आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को इस तरह से प्लान करें। इससे आईवीएफ के सफल होने की संभावना बढ़ सकती है। (diet and nutrition tips to enhance your chances of IVF success in hindi)

बैलेंस्ड डाइट प्लान फॉलो करें (Maintain a Balanced Diet)

मैक्रो और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Macro and Micronutrients)

आपकी डाइट में सभी इसेंशियल न्यूट्रिएंट्स शामिल करें। कार्ब्स, प्रोटीन्स और फैट्स की सही मात्रा को अपनी डाइट में जगह दें। इसके लिए फल, सब्जियों, साबुत अनाज (whole grains) के अलावा लीन प्रोटीन को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करें।

Also Read

More News

विटामिंस और मिनरल्स (Vitamins and Minerals):

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फॉलिक एसिड (folic acid), विटामिन डी ( vitamin D), विटामिन ई ( vitamin E), विटामिन सी ( vitamin C), आयरन ( iron) और ज़िंक (zinc) जैसे तत्व (Important vitamins and minerals for fertility) बहुत जरूरी होते हैं। इनकी सही खुराक के लिए इन चीजों का सेवन करें-

पत्तेदार सब्जियां ( leafy greens)

नट्स (nuts)

हेल्दी बीज ( seeds)

खट्टे फल ( citrus fruits)

लीन मीट (lean meats) और

डेयरी प्रॉडक्ट (dairy products)

प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं ( Prioritize Protein)

लीन प्रोटीन (Lean Proteins)

चिकन, टर्की, मछली, बींस और दालों का सेवन करें। प्रोटीन आपके सेल्स रिपेयरिंग और हार्मोन्स के निर्माण (hormone production) की प्रक्रिया में मदद करते हैं।

प्लांट-बेस्ड प्रोटीन्स (plant-based proteins )

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

टोफू, किनवा और टेम्फ (tempeh) जैसे प्लांट बेस्ड प्रोटीनरिच फूड्स का सेवन करें। ये हार्मोनल बैलेंस (hormonal balance) के लिए महत्वपूर्ण हैं।