एक्सपर्ट ने बताया क्यों कपल्स नहीं कर पाते कंसीव, इन वजहों से आती है गर्भधारण में दिक्कत

Garbhdharan na kar pane ke karan: इन दिनों यंग कपल्स को कंसीव करने और माता-पिता बनने में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। डॉक्टर से जानें इंफर्टिलिटी के कारण और उनसे बचने के उपाय।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 8, 2025 11:18 PM IST

Causes of infertility: आजकल लोगों की ज़िन्दगी इतनी व्यस्त हो गयी है कि महिला हो या पुरुष सभी अपने कामों में बिजी हैं ऐसे में पर्सनल लाइफ पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। अब कैरियर को लेकर सभी इतने जागरूक हो गए हैं कि शादी करने में देरी हो जाती है। आजकल शादी के लिए 30 की उम्र होना बहुत सामान्य सी बात हो गयी है। जब शादी ही देर से होती है तो बेबी प्लानिंग (Baby planning) में करीब 3 से 5 साल और लग ही जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि प्लानिंग के बाद आप तुरंत गर्भधारण कर लेते हैं। कई बार कपल्स को इसके बाद भी काफी समय लग जाता है।

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा (Dr. Chanchal Sharma, Ayurvedic Expert and Gynecologist) बताती हैं कि उनके पास कई ऐसे मरीज भी आते हैं जिनकी शादी तो सही समय पर हो गयी थी लेकिन कन्सीव करने में परेशानी हो रही है। कई साल प्रयास करने के बाद भी जब उन्हें कोई सफलता नहीं मिलती है तब सामाजिक दबाव,ट्रीटमेंट में होने वाले खर्च और मानसिक तनाव के कारण कई कपल्स के बीच भी चीजें ठीक नहीं रह पातीं, उनके आपसी रिश्ते बिगड़ने लगते हैं। डॉ. शर्मा कहती हैं कि, यह एक ऐसा समय है जब दोनों पार्टनर्स को एक दूसरे का साथ देना चाहिए और उन कारणों को समझना चाहिए जिनकी वजह से कपल्स के लिए माता-पिता बनने में दिक्कत होती है:

गर्भधारण न कर पाने के कारण (Causes of failure to conceive)

लिबिडो की कमी

“लिबिडो” यानि किसी व्यक्ति की कामचेतना, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितने तनावमुक्त हैं। इसका सीधा सम्बन्ध आपकी फर्टिलिटी से है। अगर कोई व्यक्ति तनाव में है तो इससे उसकी पर्सनल लाइफ और पार्टनर के साथ रिश्ते भी ठीक नहीं रहते। ऐसे में गर्भधारण में दिक्कत आ सकती है।

चाय कॉफी पीने की आदत

बहुत अधिक मात्रा में कैफीन वाले ड्रिंक्स का सेवन करने से भी इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। चाय-कॉफी (Tea and coffees) जैसे ड्रिंक्स का सेवन बहुत अधिक करने से इंफर्टिलिटी बढ़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि चाय-कॉफी का सेवन जितना हो सके उतना कम करें।

अनहेल्दी डाइट

आजकल की भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में लोग घर का खाना खाने की बजाय बाहर के पैकेज्ड फूड्स (Packaged foods) ज्यादा खाने लगे हैं, जिससे उनकी हेल्थ पर नाकारात्मक असर होता है। ये आपके शरीर में इन्सुलिन रेसिस्टेंस को बढ़ाने का काम करते हैं जिससे इंफर्टिलिटी की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए अनहेल्दी डाइट और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें।

नींद की कमी

एक व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए कम के कम 8 घंटे की नींद बहुत जरुरी है, लेकिन, अगर आप ठीक तरह से सोते नहीं हैं तो इसका असर सीधा आपकी फर्टिलिटी पर पड़ता (Lack of sleep and infertility) है। इसलिए भरपूर नींद लें।

अनियंत्रित मोटापा

मोटापे की वजह से कई तरह की हार्मोनल बीमारियां (Hormones related problems) हो सकती हैं जो निःसंतानता का एक बड़ा कारण है। जैसे पीसीओडी, ब्लड शुगर का बढ़ना आदि। इसलिए अपने वजन को नियंत्रित रखें।

धूम्रपान और शराब का सेवन

शराब का ज्यादा सेवन करने से शरीर में विटामिन बी की मात्रा कम (Vitamin B deficiency) हो जाती है और स्मोकिंग से पुरुषों के स्पर्म काउंट (Sperm count) पर असर पड़ता है, इसलिए आपको ऐसे नशीले पदार्थों से परहेज करना चाहिए।

एक्सरसाइज की कमी

आजकल की जीवनशैली को देखते हुए एक्सपर्ट्स यह सलाह देते हैं कि एक्सरसाइज करना बहुत जरुरी है। यह आपको मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से स्वस्थ रखता है जिससे आप जल्दी कन्सीव कर पाते हैं और कई तरह की बिमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एक्सरसाइज जरुरत से ज्यादा न हो।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source