hamburger icon
A
Read in English

प्रेग्नेंसी में अक्सर करता है मीठा खाने का मन? जानिए इसके पीछे की वजह और क्या करें

प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को बार- बार मीठा खाने की क्रेविंग होती है। प्रेग्नेंसी में इस तरह की क्रेविंग सामान्य है, लेकिन हर प्रेग्नेंट महिला का इसके बारे में जानना जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : June 26, 2026 4:21 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Nikita Trehan

प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं की खाने की पसंद अचानक बदल जाती है। किसी को खट्टा पसंद आने लगता है, तो किसी का मन बार-बार मीठा खाने का करता है। प्रेग्नेंसी में कई महिलाओं को खट्टा खाने का मन कम करता है, लेकिन मीठा खाने की क्रेविंग ज्यादा होने लगती हैं। ज्यादा मीठा खाने की क्रेविंग होने पर महिलाएं चिंता में आ जाती है कि क्या ये कोई समस्या है। प्रेग्नेंसी में अगर आपका भी बार-बार चॉकलेट, आइसक्रीम, मिठाई या केक खाने का मन करता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह काफी हद तक सामान्य माना जाता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई रिसर्च बताती है कि प्रेग्नेंसी में मीठा खाने की क्रेविंग नॉर्मल है। लेकिन महिलाएं हर बार इस क्रेविंग को शांत करने के लिए मीठा खाए यह प्रक्रिया पूरी तरह से गलत है। जरूरत से ज्यादा मीठा खाना मां और शिशु दोनों की सेहत पर असर डाल सकता है।

हार्मोनल बदलावों की वजह से प्रेग्नेंसी में मीठा खाने का मन करता है। हार्मोनल बदलावों की वजह से प्रेग्नेंसी में मीठा खाने का मन करता है।

प्रेग्नेंसी में क्यों होता है मीठा खाने का मन?

  1. दिल्ली के सनराइज हॉस्पिटल की सीनियर गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. निकिता त्रेहन का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन तेजी से बदलते हैं। इन बदलावों का असर स्वाद और सूंघने की क्षमता पर पड़ता है। यही कारण है कि कई महिलाओं को अचानक मीठा खाने का मन करने लगता है।
  2. प्रेग्नेंसी में शरीर को नॉर्मल दिनों की तुलना में ज्यादा एनर्जी और कैलोरी की जरूरत होती है। ऐसे में लंबे समय तक कुछ नहीं खाया जाता है तो इससे ब्लड शुगर तेजी से कम होने लगता है। ऐसे में शरीर को जब तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है, तब शरीर को मीठा खाने का मन करता है।
  3. प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलावों के कारण कई महिलाओं को मानसिक तनाव, मूड स्विंग और चिंता जैसी समस्या होने लगती है। लंबे समय तक मानसिक तनाव के कारण कुछ महिलाओं को बार- बार मीठा खाने का मन करता है।
  4. स्त्री रोग विशेषज्ञ का कहना है कि कई बार क्रेविंग का कनेक्शन शरीर की जरूरत से ज्यादा व्यक्ति की पसंद, परिवार की खानपान की आदतों और आसपास के माहौल से भी होता है।

File photos File photos

क्या मीठा खाने की क्रेविंग का मतलब शरीर में किसी चीज की कमी है?

डॉ. निकिता त्रेहन बताती हैं कि यह एक आम धारणा है कि प्रेग्नेंसी में मीठा खाने का मन होने का मतलब शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी है। ऐसा रिसर्च के आधार पर कहना बिल्कुल गलता है। रिसर्च कहती है कि ज्यादातर मामलों में मीठा खाने की इच्छा हार्मोनल बदलाव, स्वाद में होने वाले बदलाव से जुड़ी हुई होती है।

क्या ज्यादा मीठा खाना नुकसान पहुंचा सकता है?

प्रेग्नेंसी के दौरान अगर कभी-कभार सीमित मात्रा में मिठाई खा ली जाए तो किसी प्रकार की चिंता की बात नहीं है। लेकिन रोजाना या प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा मात्रा में मिठाई खाए जाए इससे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। प्रेग्नेंसी में ज्यादा मीठा खाने से निम्न चीजों का खतरा रहता हैः

  1. गर्भकालीन मधुमेह (Gestational Diabetes) का खतरा बढ़ सकता है।
  2. जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ सकता है।
  3. बच्चे का वजन सामान्य ज्यादा हो सकता है।
  4. ज्यादा मीठा खाने से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी भी होती है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ का कहना है कि अगर आपको सिर्फ मीठा ही नहीं, बल्कि मिट्टी, चॉक, बर्फ या साबुन जैसी चीजें खाने की क्रेविंग भी प्रेग्नेंसी के दौरान हो रही है, तो इसे नॉर्मल नहीं मानना करना चाहिए। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में "पिका" कहा जाता है और यह आयरन जैसी पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।स्त्री रोग विशेषज्ञ का कहना है कि अगर आपको सिर्फ मीठा ही नहीं, बल्कि मिट्टी, चॉक, बर्फ या साबुन जैसी चीजें खाने की क्रेविंग भी प्रेग्नेंसी के दौरान हो रही है, तो इसे नॉर्मल नहीं मानना करना चाहिए। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में "पिका" कहा जाता है और यह आयरन जैसी पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Disclaimer: प्रेग्नेंसी में मीठा खाने की इच्छा होना काफी सामान्य है और ज्यादातर मामलों में यह हार्मोनल बदलाव, स्वाद में परिवर्तन से जुड़ा होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर बार मीठा खाना सही है। अगर आपको प्रेग्नेंसी में लगातार मीठा खाने की क्रेविंग होती रहती है, तो इस बारे में डॉक्टर से बात करें।