प्रेगनेंसी में भूलकर भी ना करें इनका सेवन वरना बढ़ सकती है मुश्किल

कॉफी में अधिक मात्रा में कैफीन होता है जिसका सेवन करने से नींद नहीं आती और तनाव पैदा हो जाता है। ऐसे में कॉफी का सेवन गर्भावस्था में नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 20, 2019 12:03 PM IST

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरुरी होता है। गर्भवती महिलाएं जो कुछ भी खाती है उसका सीधा असर उनके शिशु के जीवन पर पड़ता है इसलिए कोशिश करें की अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा सेहतमंद खाद्य पदार्थों को शामिल करें। गर्भावस्था में कुछ पेय पदार्थों का सेवन गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। आइए जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किन पेय पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं, तो जान लें ये दिलचस्प बातें

गर्भावस्था में ना करें इनका सेवन

वीटग्रास जूस- वीटग्रास जूस सेहत के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है लेकिन गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। वीटग्रास जूस में बहुत सारे माइक्रोब्स होते हैं जो कि शिशु की सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं इसलिए वीटग्रास जूस का सेवन ना करें।

डाइट सोडा- डाइट सोडा में और सोडा में कैफीन होता है साथ ही अतिरिक्त शुगर होता है। इसका अधिक सेवन शिशु की सेहत पर बुरा असर डालता है इसलिए डाइट सोडा का सेवन नहीं करना चाहिए।

यूं बनाएं प्रेगनेंसी में इम्यून सिस्टम को मजबूत, आपके साथ आपका बेबी भी होगा हेल्दी

एल्कोहल- एल्कोहल का सेवन गर्भावस्था में करना हानिकारक होता है। एल्कोहल का अधिक सेवन गर्भावस्था में शिशु की सेहत पर बुरा असर डालता है। इससे बच्चे का ब्रेन डैमेज होने या बर्थ डिफेक्ट जैसी समस्याएं भी पैदा हो जाती है इसलिए एल्कोहल का अधिक सेवन गर्भावस्था में ना करें।

ग्रीन टी- ग्रीन टी में भी कैफीन होता है जो कि शिशु की सेहत के लिए हानिकारक होता है। ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स बेशक शरीर के लिए लाभकारी होते हैं लेकिन इसका अधिक सेवन शिशु की सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।

प्रेगनेंसी के 8वें महीने में खाएंगी ये चीजें, तो हो सकती है आपके लिए मुसीबत

कॉफी- कॉफी में अधिक मात्रा में कैफीन होता है जिसका सेवन करने से नींद नहीं आती और तनाव पैदा हो जाता है। ऐसे में कॉफी का सेवन गर्भावस्था में नहीं करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source