क्या प्रेगनेंसी टेस्ट किट की एक्सपायरी डेट होती है?

एक फ्रेश किट लें और इसके बाद भी अगर रिजल्ट नेगेटिव है, तो डॉक्टर से मिलकर इसका कारण जानें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 16, 2018 9:00 PM IST

होम प्रेगनेंसी टेस्ट किट भले ही आकार में बहुत छोटी हो लेकिन ज़िंदगी की सबसे बड़ी खुशी की ख़बर इसी किट से मिलती है। पीरियड्स मिस होने पर लड़कियां सबसे पहले अपनी प्रेगनेंसी का पता लगाने के लिए घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट करती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि प्रेगनेंसी टेस्ट किट के नतीज़ों के आधार पर ही महिलाएं अपनी प्रेगनेंसी के बारे में फैसले लेती हैं। खैर चूंकि यह सबसे पॉप्युलर तरीका है और इसीलिए बहुत ज़रूरी हो जाता है कि इस टेस्ट के सही रिजल्ट आपको मिले। साथ ही होम प्रेगनेंसी टेस्ट किट के बारे में सही जानकारी और उसके इस्तेमाल से जुड़ी बातों के बारे में भी लोगों को पता होना चाहिए।  लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या यह किट भी एक्सपायर हो सकती है? इस बारे में हमने बात की, गायनोकोलोजिस्ट डॉ. अरुंधति धार से तो उन्होंने बतायी होम प्रेगनेंसी टेस्ट से जुड़ी कुछ खास बातें-

  • प्रेगनेंसी टेस्ट आपके मूत्र में हार्मोन मानव कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (एचसीजी) का पता लगाने का काम करते हैं। इस हार्मोन का उत्पादन होता है जब फर्टिलाइज एग्स गर्भाशय की दीवार से जुड़ा होता है। जब कोई महिला गर्भवती होती है, तो टेस्ट स्ट्रिप पर हार्मोन्स की वजह से गुलाबी रंग की पट्टियां उभरकर आती हैं। जिसके आधार पर आपकी प्रेगनेंसी का स्टेटस पता चलता है
  • आमतौर पर यह टेस्ट किट उत्पादन की तारीख से 2-3 साल तक इस्तेमाल की जा सकती हैं और एक्सपायरी डेट के बाद इसका इस्तेमाल करने से आपको अपनी प्रेगनेंसी से जुड़े सही रिजल्ट का पता नहीं चल सकता।
  • दरअसल इस टेस्ट किट में एक सेंसटिव केमिकल का इस्तेमाल होता है जो समय के साथ ज्यादा सेंसेटिव होता जाता है। इसलिए अगर आप एक्सपायरी डेट के बाद किट का इस्तेमाल करते हैं, तो किट पर सही रिजल्ट नहीं दिख पाता।
  • किट पर टेस्ट करते समय जब 2 गुलाबी पट्टियां दिखती हैं तो आपकी प्रेगनेंसी पॉजिटिव होती है और जब एक गुलाबी पट्टी दिखे तो टेस्ट नेगेटिव होता है। लेकिन जब नेगेटिव रिजल्ट भी नहीं  दिखता तो हो सकता है कि आप एक ऐसी किट का इस्तेमाल कर रहे हैं जो एक्सपायर हो चुकी हो। इसीलिए ऐसी स्थिति में एक नयी किट खरीदें, दोबारा टेस्ट करें और उसके रिजल्ट के हिसाब से अपने डॉक्टर से बात करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source