... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop singh
प्रेगनेंसी के दौरान चक्कर आना तो आम बात है और यह आमतौर पर पहले तीन महीनों में ज्यादा होता है, लेकिन कुछ महिलाओं को यह समस्या पूरे प्रेगनेंसी पीरियड में रहती है। मुंबई स्थित क्लाउड नाइन हॉस्पिटल की गायनकोलॉजिस्ट डॉ मेघना सरवैया बताती हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोन में होने वाले बदलावों और ब्लड प्रेशर के बार-बार बदलने के कारण ही चक्कर आते हैं। इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर के कारण भी ऐसा बार बार होता है। प्रेगनेंसी के पांचवे महीने के बाद भी अगर आप चक्कर आने की समस्या से परेशान है तो हाइपरटेंशन भी इसकी वजह हो सकती है। पढ़ें: प्रेगनेंसी में इन 10 कामों को करना बच्चे के लिए है नुकसानदायक
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर के कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के कई तरह के बदलाव होते हैं। खून की नलिकाएं चौड़ी हो जाती हैं जिससे बेबी तक पर्याप्त मात्रा में खून और पोषक तत्व पहुँच सकें, इसके अलावा हार्ट रेट भी बढ़ जाता है जिससे बच्चे तक आसानी से ब्लड पहुँच सके। इन सभी कारणों की वजह से नसों में खून की गति धीमी हो जाती है और यही कारण है जिससे ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। डॉ़. सरवैया बताती हैं कि प्रेगनेंसी के बीच में एक ऐसा समय भी आता है जब ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाता है जिसे इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को नियंत्रित करके ठीक किया जाता है। शरीर में होने वाले इन बदलावों को ठीक करने के लिए आपका हार्ट और मस्तिष्क दोनों इसी में व्यस्त हो जाते हैं और इसी वजह से आपको चक्कर महसूस होने लगते हैं।
चक्कर से ऐसे निपटें :
डॉक्टर के पास कब जायें: वैसे तो चक्कर आने से कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन अगर आपको चक्कर के साथ नजर में धुंधलापन, पेट में दर्द और सीने में दर्द भी हो तो देर न करें बल्कि तुरंत किसी डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाएं।
ध्यान देने वाली बातें: अगर आप अकेली हैं और आपको चक्कर आ रहे हैं तो पहले आराम से बैठ जायें और गहरी सांसे लें। खुद से चीनी नमक का घोल बनाएं और इसे धीरे धीरे पियें। अगर आपने बहुत देर से कुछ नहीं खाया है तो एक सेब या नाशपाती खायें।