hamburger icon
A
Read in English

National Nutrition Week 2020: प्रेग्नेंसी में महिलाएं जरूर करें इन 8 पोषक तत्वों का सेवन

प्रेग्नेंसी के दिनों में हर स्त्री को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। यह आपके गर्भ में पल रहे शिशु के संपूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी होता है। जानें, प्रेग्नेंसी के दिनों में किन पोषक तत्वों और खाद्य पदार्थों को डायट में जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि आप रहें पूरे नौ महीने फिट और हेल्दी...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 8, 2020 8:37 AM IST

Pregnancy diet in hindi: प्रेग्नेंसी के दिनों में हर स्त्री (Pregnant women) को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। हेल्दी डायट (Diet during pregnancy) ना सिर्फ आपके लिए जरूरी है, बल्कि आपके गर्भ में पल रहे शिशु के संपूर्ण विकास के लिए भी जरूरी होता है। गर्भावस्था के पूरे नौ महीने शरीर को हर तरह के पोषक तत्वों (important nutrients during pregnancy) की जरूरत होती है, ताकि आप फिट (Pregnancy Fitness) और स्वस्थ रह सकें। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में न्यूट्रिशन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन (Healthy eating in pregnancy) करना चाहिए। हेल्दी डाइट (Pregnancy diet in hindi) लेने से डिलीवरी के बाद वजन कम करना भी आसान हो जाता है। जानें, प्रेग्नेंसी के दिनों में किन पोषक तत्वों (Nutrition in Pregnancy) और खाद्य पदार्थों को डायट में जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि आपके बच्चे का संपूर्ण विकास हो सके...

गर्भावस्था के दौरान जरूर लें ये 8 पोषक तत्व

फॉलिक एसिड

आयरन

कैल्शियम

विटामिन डी

आयोडिन

डीएचए, जिंक

प्रोटीन

प्रेग्नेंसी में क्या खाएं (Pregnancy diet tips)

1 डेयरी प्रोडक्ट्स करें भोजन में शामिल

प्रेग्नेंसी के दिनों में महिलाओं को दूध, दही और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे हड्डियों की समस्या नहीं होती, साथ ही भ्रूण के विकास के लिए भी यह जरूरी पोषक तत्व होता है। डेयरी प्रोडक्ट्स में प्रोटीन और कैल्शियम अधिक होता है, (Pregnancy diet in hindi) इसके अलावा जिंक, फॉस्फोरस, विटामिन्स, मैग्नीशियम, प्रोबायोटिक भी मौजूद होते हैं, जो पाचनशक्ति के लिए आवश्यक होते हैं।

2 हरी सब्जियों की ना हो कमी

हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। सब्जियों से तैयार सूप का सेवन करें। ब्रोकली जरूर खाएं। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, के, आयरन, पोटैशियम, फोलेट आदि होते हैं, जो इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। सब्जियों में पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं। इनके सेवन से बच्चे का वजन सही बना रहता है।

3 अंडा खाएं हर दिन एक

यदि आपने अब तक अंडे खाना नहीं शुरू किया, तो इसे आज से ही डायट में शामिल करें। अंडे का सेवन एक प्रेग्नेंट लेडी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अंडे में कई पोषक तत्व होते हैं, जो मां के साथ-साथ गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी फायदेमंद होते हैं। एक अंडे में कैलोरी, विटामिन, मिनरल, प्रोटीन, फैट आदि होते हैं, जो बच्चे के दिमाग और शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद होते हैं।

4 शकरकंद भ्रूण के विकास के लिए जरूरी

शकरकंद का जूस अपनी डायट में शामिल करें। शकरकंद में बीटा-कैरोटिन होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है।विटामिन ए भ्रूण के विकास के लिए महत्वपूर्ण  पोषक तत्व है। आप नाश्ते में शकरकंद का एक कप जूस पिएंगी, तो भी लाभ होगा। आपके शरीर में खून की कमी दूर होगी।

5 ड्राई फ्रूट्स भी है आपके लिए हेल्दी

ड्राई फ्रूट्स फलों की ही तरह अनगिनत पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हालांकि, कुछ महिलाएं इन्हें इसलिए भी खाने से बचती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है, ट्राई फ्रूट्स खाने से वजन ना बढ़ जाए। लेकिन, ऐसा नहीं है। सूखे मेवों में फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन, आयरन और पोटैशियम आदि होते हैं, जो आप दोनों के लिए ही हेल्दी है।

प्रेग्नेंसी में करेला खाने से होते हैं ये 4 बड़े फायदे