Pregnancy Diet: क्या प्रेगनेंसी में खाना चाहिए 2 लोगों का भोजन? जानें गर्भावस्था में मां और बच्चे के लिए कैसी डायट होती है सही

गर्भवती महिलाओं को कहा जाता है कि वे एक नहीं दो लोगों के हिसाब से भोजन (Diet Mistakes during Pregnancy) करें। गर्भावस्था के दौरान भोजन की मदद से मां और गर्भ में पल रहे बच्चे का पोषण होता है। इसीलिए, प्रेगनेंसी डायट में हेल्दी फूड्स सही मात्रा में शामिल करना भी ज़रूरी है। लेकिन, कितनी मात्रा में भोजन करना है गर्भावस्था में ज़रूरी। जानने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 8, 2020 8:12 PM IST

Diet Mistakes during Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान भले ही आप हर बात का ख्याल रखती हों। जैसे, सही डायट लेने के साथ एक्सरसाइज़ और रूटीन चेकअप कराती हैं। लेकिन, बावजूद इन सबके हो सकता है कि आप भी कोई ऐसी ग़लती कर बैठें जिससे प्रेगनेंट महिलाओं को बचने की सलाह दी जाती है। अक्सर, प्रेगनेंट महिलाएं अनजाने में ऐसी ग़लतियां कर बैठती हैं।ऐसी ही एक ग़लती है प्रेगनेंसी के दौरान ज़्यादा खाना (Diet Mistakes during Pregnancy) खा  लेना।

क्या प्रेगनेंसी में खाना चाहिए 2 लोगों का भोजन (Diet Mistakes during Pregnancy):

जैसा कि, गर्भवती महिलाओं को कहा जाता है कि वे एक नहीं दो लोगों के हिसाब से भोजन (Diet Mistakes during Pregnancy) करें। गर्भावस्था के दौरान भोजन की मदद से मां और गर्भ में पल रहे बच्चे का पोषण होता है। इसीलिए, प्रेगनेंसी डायट में हेल्दी फूड्स सही मात्रा में शामिल करना भी ज़रूरी है। प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला को रोज़ाना 1800 से 2000 कैलोरी की ज़रूरत होती है। इतनी कैलोरी आपकी साधारण डायट से भी मिल जाती है। गर्भ में पल रहे बच्चे को भी इसी में पर्याप्त कैलोरी मिल जाती है।

Pre-Pregnancy diet: मां बनने की कर रही हैं तैयारी, तो प्रेगनेंसी प्लानिंग के साथ बनाएं अपनी डायट को भी हेल्दी, ऐसी रखें अपनी प्री-प्रेगनेंसी डायट

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि बच्चे को कैलोरी नहीं सही मात्रा में पोषक तत्वों की ज़रूरत पड़ती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्भवती महिला को अपनी रेग्यूलर डायट से मिलने वाली कैलोरी से केवल 300 कैलोरी एक्स्ट्रा पाने की लिए ज़्यादा भोजन करना चाहिए। बहुत अधिक कैलोरी लेने से प्रेगनेंसी के दौरान वजन भी बढ़ जाता है। जो, हेल्दी नहीं होता। अतिरिक्त वजन से जेस्टेशनल डायबिटीज़ (gestational diabetes) और प्रीक्लैम्पसिया (preeclampsia) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Pregnancy Diet Tip: प्रेगनेंसी में बढ़ जाती है Vitamin Deficiency की संभावना, पोषक तत्वों की लिए फॉलो करें ये डायट टिप्स

ऐसी डायट है प्रेगनेंसी के लिए सही:

प्रेगनेंट महिलाओं को 6 मील प्लान फॉलो करना चाहिए। अपनी डायट में ज़्यादा मात्रा नहीं बल्कि, ज़्यादा पौष्टिक भोजन शामिल करने की कोशिश करें। दिन में तीन बार फल, ढेर सारी हरी-ताज़ी और मौसमी सब्ज़ियां खाएं। सलाद भी खाना ना भूलें। साथ ही नट्स और अंड़ों की मदद से प्रोटीन प्राप्त करें। हर 3-4 घंटे में एक बार खाने से फायदा यही होगा कि आप जल्दी-जल्दी लगने वाली भूख से बच सकेंगी। साथ लालच या क्रेविंग के नाम पर ग़लत या अनहेल्दी चीज़ें खाने से बच सकेंगी।

Pregnancy Tip: प्रेगनेंसी के दौरान एक्टिव रहने से आती है अच्छी नींद, मूड रहता है बेहतर, एक्सरसाइज़ की बजाय प्रेगनेंट महिलाएं कर सकती हैं ये 3 काम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source