
Also Read
Many of the chemicals only stay in the body a short time, meaning that even a short-term exposure may be detrimental. © Shutterstock.
गर्भावस्था के दौरान पूरे नौ महीने हर महिला को अपनी डाइट (Diet in Pregnancy) में हर वह चीज शामिल करनी चाहिए, जो उनके और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए आवश्यक हो। एक स्वस्थ आहार लेना बहुत महत्वपूर्ण है। पोषक तत्वों की कमी होने के कारण आपके साथ ही आपके बच्चे को भी कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। उनका विकास सही से नहीं होगा। अतिरिक्त पोषक तत्व, विटामिन और खनिज की आवश्यकता इन पूरे 9 महीने होती है। आप हेल्दी डाइट (Diet in Pregnancy) में कुछ हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें। इससे आप और आपके बच्चे की सेहत बनी रहेगी। जानें, उन सब्जियों के बारे जिसे प्रेग्नेंसी (Diet in Pregnancy) में महिलाओं को जरूर खाना चाहिए।
पालक आयरन से भरपूर होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में इसकी कमी नहीं होनी चाहिए। पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी6, विटामिन बी9 और विटामिन ई से भरपूर पालक हर किसी को खाना चाहिए। गर्भवती महिला को पूरे नौ महीने इसे अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। यह फोलेट और विटामिन बी2 का बहुत अच्छा स्रोत है, जो आपके बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। गर्भावस्था के दौरान पालक खाने से लेबर पेन और जन्म दोष की समस्या दूर होती है।
Postpartum Fatigue : खाएं ये फूड्स, डिलीवरी के बाद होने वाली शारीरिक कमजोरी होगी दूर
कब्ज और किडनी की बीमारियों का इलाज करता है मेथी का पत्ता। मेथी को प्रेगनेंसी के दिनों में खाना काफी लाभदायक होता है। गर्भावस्था के दौरान मेथी सुरक्षित होती है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए। फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मेथी बच्चे के मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है।
शिमला मिर्च विटामिन सी से भरपूर होता है। यह शरीर में ऊतकों की मरम्मत करता है। शिमला मिर्च फोलेट प्रदान करता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के फंक्शन में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से यह सब्जी महत्वपूर्ण है।
ब्रोकोली विटामिन के और विटामिन सी का मुख्य स्रोत है, जो फॉलिक एसिड का एक अच्छा स्रोत है। इसमें पोटैशियम, फाइबर भी होता है। ब्रोकोली न केवल त्वचा को स्वस्थ रखता है, बल्कि गर्भावस्था के दौरान इसे खाने से फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, आयरन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की प्राप्ती होती है, जो इन दिनों बेहद जरूरी होते हैं।
Yoga in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में हर दिन करें ये 3 योगासन, शरीर को होंगे कई फायदे
पके हुए हरे मटर में ल्यूटिन होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्व है। यह कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है। मटर के परांठे, सलाद, सब्जी, करी आदि बनाकर खाएंगी तो आपके लिए अच्छा होगा। हरी मटर विटामिन ए, के, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, विटामिन सी, फाइबर और प्रोटीन का मुख्य स्रोत है। गर्भ में बच्चे के विकास के लिए यह जरूरी है।