प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ऐश्वर्या राय खाती थी गोंद के लड्डू, जानें क्या सचमुच डिंक के लड्डू खाने से न्यू मदर्स को होता है फायदा
प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ऐश्वर्या राय खाती थी गोंद के लड्डू, जानें क्या सचमुच डिंक के लड्डू खाने से न्यू मदर्स को होता है फायदा
ऐश्वर्या ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान और डिलिवरी के बाद अपनी डायट ( Diet After Childbirth) पर काफी ध्यान दिया। ऐश्वर्या राय ने उन चीज़ों का सेवन किया जिससे, अधिक दूध बनता है। ऐसी ही एक चीज़ है गोंद के लड्डू (Gond ke Laddoo) जिसका सेवन ऐश्वर्या राय ने ब्रेस्टफीडिंग फेज में किया। (Diet During Breastfeeding )
Written By:
Sadhna Tiwari
| Updated : December 1, 2020 9:01 AM IST
प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ऐश्वर्या राय खाती थी गोंद के लड्डू, जानें क्या सचमुच डिंक के लड्डू खाने से न्यू मदर्स को होता है फायदा
ो : ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ना केवल अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बल्कि अपनी फैमिली लाइफ में भी एक आदर्श हैं। उन्होंने अपनी बेची आराध्या (Aradhya Bachchan) की देखभाल और परवरिश का खास ख्याल रखती हैं। अपने करियर से ब्रेक लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन ने ना केवल अपनी बच्ची को समय दिया। बल्कि, उन्होंने काफी समय तक उसे ब्रेस्टफीड कराया । यही नहीं, ऐश्वर्या ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान और डिलिवरी के बाद अपनी डायट ( Diet After Childbirth) पर काफी ध्यान दिया। ऐश्वर्या राय ने उन चीज़ों का सेवन किया जिससे, अधिक दूध बनता है। ऐसी ही एक चीज़ है गोंद के लड्डू (Gond ke Laddoo) जिसका सेवन ऐश्वर्या राय ने ब्रेस्टफीडिंग फेज में किया। (Diet During Breastfeeding )
क्या गोंद के लड्डू खाने से ब्रेस्टफीडिंग मांओं को होता है फायदा
भारतीय घरों में बननेवाले पारम्परिक गोंद के लड्डूओं या डिंक के लड्डू (Dink Ke Laddoos) को ब्रेस्टफीडिंग मदर्स के लिए फायदेमंद माना जाता है। जैसा कि मां की हेल्दी डायट से ब्रेस्टफीड लेनेवाले बच्चे को भी फायदा होता है। इसीलिए, गोंद के लड्डू का सेवन करना मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। (Diet During Breastfeeding ) लेकिन, उससे पहले समझे कि बच्चों को मां का दूध पीने से क्या फायदे होते हैं।
प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ऐश्वर्या राय खाती थी गोंद के लड्डू, जानें क्या सचमुच डिंक के लड्डू खाने से न्यू मदर्स को होता है फायदा
ब्रेस्टफीडिंग करने के हेल्दी फायदे (Health benefits of Breastfeeding)
बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग कराने से उनका वज़न नहीं बढ़ता।
कुछ स्ट़डीज़ में दावा किया गया है कि ब्रेस्टफीडिंग कराने से बच्चे का ब्रेन डेवलपमेंट बेहतर तरीके से होता है।
ब्रेस्ट मिल्क में मौजूद एंटीबॉडीज़ बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ाती हैं। जिससे, वे वायरल बीमारियों और इंफेक्शन्स से सुरक्षित रहते हैं।
गोंद के लड्डू खाने के फायदे (Health Benefits of Gond Laddu):
प्रेगनेंट महिलाएं अगर गोंद के लड्डू का सेवन करती हैं। तो, इससे उनकी रीढ़ की हड्डी मज़बूत बनती है। गोंद के सेवन से मांसपेशियों की भी स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।
गोंद का सेवन करने वाले लोगों में हार्ट अटैक का ख़तरा भी कम हो जाता है। यह दिल की बीमारियों का रिस्क भी कम करता है।
एनिमिया, रक्त की कमी, थकान और कमज़ोरी की वजह से चक्कर आने जैसी समस्याएं कम होती हैं।
माइग्रेन की समस्याओं कम होती है । (Diet During Breastfeeding)
कॉन्स्टिपेशन से आराम मिलता है।
पीरियड्स के समय महिलाओं को महसूस होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है। साथ ही बच्चे के जन्म के बाद महसूस होने वाली कमज़ोरी भी कम होती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.