Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Dia Mirza Son: दीया मिर्ज़ा ने दुनिया को दिखायी बेटे अव्यान की झलक, प्री-मैच्योर होने के कारण कई सप्ताह NICU में था बच्चा

यह तस्वीर खुद दीया ने शेयर की है जिसमें वह अपने बेटे के साथ नज़र आ रही हैं। इस प्यारी सी तस्वीर में दीया मिर्जा के बेटे अव्यान का चेहरा साफ दिख रहा है। (Dia Mirza's Son Avyaan)

Dia Mirza Son: दीया मिर्ज़ा ने दुनिया को दिखायी बेटे अव्यान की झलक, प्री-मैच्योर होने के कारण कई सप्ताह NICU में था बच्चा
Dia Mirza's Son दीया मिर्ज़ा ने दुनिया को दिखायी बेटे अव्यान की झलक, प्री-मैच्योर होने के कारण कई सप्ताह NICU में था बच्चा

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 17, 2021 7:55 PM IST

Dia Mirza's Son:बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिजनेसवूमेन दीया मिर्ज़ा (Dia Mirza) अपनी शादी और फिर प्रेगनेंसी की वजह से चर्चा में रही हैं। अब दीया मिर्ज़ा की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह अपने बेटे के साथ दिख रही हैं। बता दें कि, यह तस्वीर खुद दीया ने शेयर की है जिसमें वह अपने बेटे के साथ नज़र आ रही हैं। इस प्यारी सी तस्वीर में दीया मिर्जा के बेटे अव्यान का चेहरा साफ दिख रहा है। (Dia Mirza's Son's first picture on social media in hindi)

मई 2021 में हुआ था अव्यान का जन्म

बता दें कि अव्यान का जन्म 9 महीने की अवधि पूरी करने से पहले ही हो गया था यानि वह एक प्रीमैच्योर बेबी है। कुछ समय पहले दीया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए अपने बेटे के जन्म के बारे में अपने फैंस को बताया था। जुलाई 2021 में दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने लिखा कि मई 2021 में उनके बेटे अव्यान का जन्म हो गया था। अपनी इस पोस्ट में दीया ने बताया कि एक इंफेक्शन के कारण बच्चे की प्री-मैच्योर डिलीवरी की गयी। दीया मिर्ज़ा के बेटे अव्यान का जन्म सीज़ेरियन डिलीवरी यानि सी-सेक्शन से हुआ। प्री-मैच्योर बर्थ के कारण अव्यान को कई महीनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखने का फैसला लिया गया था।

Also Read

More News

दीया ने कहा डॉक्टरों को शुक्रिया

वहीं, कुछ दिनों पहले रक्षाबंधन (Rakshabandhan) और भारत के स्वतंत्रता दिवस (India's Independence Day 2021) के अवसर पर भी दीया मिर्ज़ा ने अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। लेकिन, उन तस्वीरों में अव्यान (Avyaan) के हाथ ही दिखायी दे रहे थे। पहली बार अव्यान के चेहरे की झलक पाकर ना केवल दीया मिर्ज़ा के शुभचिंतक और फैंस खुश हैं बल्कि, इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने भी दीया मिर्ज़ा के इस बहादुर बच्चे के लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं भेजीं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source