Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Dia Mirza Vaibhav Rekhi announce birth of Son: एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) और वैभव रेखी ने बुधवार को अपने बेटे अव्यान आजाद रेखी (Avyaan Azaad Rekhi) के जन्म की घोषणा की। दीया ने इंस्टाग्राम (Dia Mirza Instagram) पर एक बेहद ही भावुक, लंबा नोट लिखकर इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया। इसमें उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वे अपने बेटे का हाथ पकड़े हुए हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि प्रेग्नेंसी में कुछ जटिलताओं के कारण उनका बेटा 14 मई को समय से पहले ही पैदा (Premature Birth) हो गया था और जन्म के बाद से ही वो डॉक्टर्स की देखरेख में नियोनेटल आईसीयू में है।
दीया ने इस पोस्ट की तस्वीर के साथ लिखा है, "हमारे दिल की धड़कन, हमारे बेटे अव्यान आजाद रेखी (Avyaan Azaad Rekhi birth) का जन्म 14 मई को हुआ था। जल्दी आने के कारण नवजात आईसीयू में नर्सों और डॉक्टरों द्वारा हमारे छोटे से मिरैकल की देखभाल की गई।
View this post on Instagram
दीया ने बताया कि वे एक गंभीर जीवाणु संक्रमण (Bacterial infection) से ग्रस्त हो गई थीं। इस वजह से उनका आपातकालीन सी-सेक्शन के जरिए प्रीमैच्योर डिलीवरी करवानी पड़ी। पोस्ट में दीया ने बच्चे की देखभाल कर रहे डॉक्टर्स और नर्सों को भी धन्यवाद दिया। दीया ने लिखा, "मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान अचानक एपेंडेक्टोमी (Appendectomy) और बाद में गंभीर जीवाणु संक्रमण (Severe Bacterial infection) हो गया था। इससे सेप्सिस हो सकता था, जो मेरी जिंदगी को खतरे में डाल सकता था। शुक्र है, हमारे डॉक्टर द्वारा समय पर देखभाल और हस्तक्षेप ने आपातकालीन सी-सेक्शन (Emergency C-section) के माध्यम से हमारे बच्चे का सुरक्षित जन्म सुनिश्चित किया।"
दीया ने कहा, 'पूरा परिवार बच्चे के घर आने का इंतजार कर रहा है, विशेष रूप से समायरा। आपको बता दें कि वैभव रेखी की पहली शादी सुनैना रेखी से हुई थी और समायरा इन दोनों की ही बेटी है। उन्होंने आगे लिखा, "हमारे पास उन सभी को धन्यवाद देने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं, जिन्होंने आशा और विश्वास की इस कहानी को जीने में हमारी मदद की है। वह जल्द ही घर आएगा। उसकी बड़ी बहन समायरा और दादा-दादी उसे गोद में लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'
View this post on Instagram
गौरतलब है कि दीया और वैभवने फरवरी 2021 में एक अंतरंग शादी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे। अभिनेत्री ने अप्रैल में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।