
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : April 1, 2021 10:15 PM IST
दिया मिर्जा ने शादी के डेढ़ महीने बाद ही अनाउंस की अपनी प्रेग्नेंसी, दिखाया अपना बेबी बंप
यह समय है अभिनेत्री दिया मिर्जा और वैभव रेखी को मुबारकबाद देने का, क्योंकि यह कपल अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट करने जा रहा है। दोनों ने 15 फरवरी 2021 को शादी की और उन्होंने कुछ ही दिनों बाद अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर यह खुशखबरी अपने फैंस को दी। इन्होंने शादी के डेढ़ महीने बाद ही यह अनाउंसमेंट किया।
दिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक क्यूट सी पोस्ट के माध्यम से अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया। वह लिखती हैं कि वह मां बनने का सौभाग्य प्राप्त करने वाली है, वह एक ऐसा अनुभव प्राप्त करने जा रही हैं जो सभी चीजों की शुरुआत है। यह हर कहानी की एक नई शुरुआत है। यह उम्मीद की एक नई किरण है। अपने सभी सपनों में से सबसे पवित्र और सुहावने सपने को मैं अपने पेट में पाकर बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं।
View this post on Instagram
इस कैप्शन के साथ ही दिया मिर्जा ने अपनी एक फोटो भी शेयर की जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है और यह पता चल रहा है कि वह अपने नन्हे मेहमान का अपनी जिंदगी में स्वागत करने जा रही हैं। इस प्रेग्नेंसी का अलग निखार भी दिया के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।
बहुत सी अभिनेत्रियों और अभिनेताओं ने भी इस प्रेमी जोड़े को बहुत अच्छी अच्छी दुआएं और शुभकामनाएं अपने कमेंट्स के माध्यम से दी। इनकी पोस्ट पर अमृता अरोरा, जैकलिन फर्नांडीज, शिबानी डांडेकर, विक्रांत मेसी, विशाल ददलानी ने अपनी शुभकामनाओं का तांता लगा दिया और दिया को बेस्ट विश किया। अंगद बेदी ने उनकी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने वाली पोस्ट पर लिखते हुए कहा कि दिया, हमें तुम पर बहुत गर्व है। दुनिया की सबसे बड़ी खुशी का स्वागत करो।
View this post on Instagram
विक्रांत ने लिखा, आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं। आपकी अच्छी सेहत और खुशियों व शांति की दुआएं करते है। इंडियन आइडल 12 के जज और कंपोजर विशाल ददलानी ने बड़ा सा व्हाट लिखते हुए दिया को शुभकामनाएं दी और दिया मिर्जा ऑफिशियल को टैग किया।
दिया की पोस्ट में कैप्शन और फोटो देख कर ही पता लग रहा है कि वह इस नन्हे मेहमान को लेकर कितनी उत्सुक हैं और कितनी बेताबी से बेबी का इंतजार कर रही हैं। उनकी फोटो में उनके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो देखने को मिल रहा है जो मेकअप या किसी प्रोडक्ट के प्रयोग से कहीं ज्यादा हट कर है।