
... Read More
Written By: Pallavi | Published : August 31, 2022 11:23 AM IST
टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) अपनी पहली प्रेगनेंसी से ही सुर्खियों में हैं। लेकिन, उससे भी ज्यादा इन दिनों वे अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर हैं। जी हां, बस चार महीने पहले ही मां बनी देबिना बनर्जी दूसरी बार प्रेगनेंट हैं। वे प्रेगनेंसी के दूसरी तीमाही (Debina Bonnerjee Pregnancy) में हैं और शुरुआत से अपनी सेहत और डाइट का खास ख्याल रख रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा पर एक फिटनेस वीडियो शेयर किया जिसमें वे डंबल्स और स्क्वाट्स करती नजर आ रही हैं। जी हां, इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई इस सोच में है कि प्रेगनेंसी में कोई कैसे इतनी परफेक्ट एक्सरसाइज कर सकता है।
View this post on Instagram
देबिना अपनी ट्रेनर के साथ डंबल्स (dumbbell exercises) एक्सरसाइज कर रही हैं। साथ ही वे स्क्वाट्स एक्सरसाइज (squat exercises) भी कर रही हैं। इन दोनों को करते हुए वे बिलकुल शांत हैं और इसे आसानी से करती हुईं नजर आ रही हैं। इस तरह देबिना हर किसी को है हैरान कर रही हैं और आम महिलाएं भी उनसे प्रेरणा ले सकती हैं।
View this post on Instagram
प्रेगनेंसी में डंबल्स और स्क्वाट्स जैसी एक्सरसाइज करना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद है। जबकि, बहुत सी महिलाएं सोचती हैं कि इस दौरान रेस्ट करें और भारी भरकम एक्सरसाइज ना करें, वहां देबिना इन तमाम प्रकार के सोच को चुनौती दे रही हैं। दरअसल, वे सही कर रही हैं क्योंकि इसे करने के सच में कई फायदे हैं। जैसे कि
-प्रेगनेंसी में डंबल्स और स्क्वाट्स करने से शरीर में लचीलापन आता है और प्रेगनेंसी के दौरान ये बेहद जरूरी होता है।
-ये दोनों ही एक्सरसाइज पेल्विक हिस्सों को मजबूत करने में बेहद ही मददगार है।
-डंबल्स और स्क्वाट्स आपकी हेल्दी डिलीवरी में भी मददगार है।
-इससे प्रीटर्म डिलीवरी और सिजेरियन डिलीवरी से बचा जा सकता है।
-प्रेगनेंसी में वजन बढ़ने से भी रोका जा सकता है।
-प्रेगनेंसी में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से भी बचा जा सकता है।
इन सबके अलावा प्रेगनेंसी में इस तरह की एक्सरसाइज करना शारीरिक फिटनेस बनाए रखने, पीठ के निचले हिस्से में दर्द कम करने और तनाव, अवसाद और एंग्जाइटी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये प्रेगनेंसी के बाद रिकवरी तेज करने में भी मददगार है।