Covid-19 & Pregnancy: कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला ने दिया स्वस्थ जुड़वा बच्चों को जन्म

एक गर्भवती महिला को सोमवार को 87 की ऑक्सीजन सैचुरेशन के साथ आपातकालीन यूनिट में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। मंगलवार को वह लेबर रूम में गई और जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 29, 2021 1:17 PM IST

Pregnant and Covid Positive in Hindi: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी के एक कोविड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 वर्षीय कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला ने सफलतापूर्वक जुड़वा बच्चों का प्रसव कराया। तीन डॉक्टरों की एक टीम ने कहा, महिला को सोमवार को 87 की ऑक्सीजन सैचुरेशन के साथ अपनी आपातकालीन यूनिट में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। मंगलवार को वह लेबर रूम में गई और जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

नरौली सीएचसी में काम करने वाले डॉ. खिलेंद्र सक्सेना ने कहा, "डॉक्टरों ने महिला की देखभाल की। प्रसव के समय आपातकालीन कक्ष में सभी एहतियाती उपायों और कोविड के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। पहला बच्चा स्वस्थ और सामान्य था। पहली डिलीवरी के कुछ मिनट बाद दूसरे बच्चे की डिलीवरी (Pregnant and Covid Positive in Hindi) हुई, शुरू में सांस लेने में कुछ दिक्कत हो रही थीं और उसे ऑक्सीजन दी गई, लेकिन बाद में उसमें सुधार हुआ। दोनों शिशु अभी स्वस्थ हैं और कोविड-मुक्त हैं।"

डॉक्टरों ने कहा कि महिला अभी भी कोविड पॉजिटिव है, इसलिए उसे कोविड वॉर्ड में वापस भेज दिया गया है। संभल के कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ मनोज जुनाबाई ने संवाददाताओं से कहा, "यह जरूरी नहीं है कि अगर मां कोविड पॉजिटिव है, तो उसका बच्चा भी पॉजिटिव होगा। हालांकि, एहतियाती उपाय के साथ शिशुओं का दो दिन बाद फिर से कोविड टेस्ट किया जाएगा। अब तक, उन्हें मां से अलग रखा गया है और परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है।"

Coronavirus and pregnancy: कोरोनावायरस से बचने के लिए प्रेग्नेंसी में जरूर खाएं ये हेल्दी फूड्स

स्रोत: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source