गर्भावस्था में सर्दी जुकाम से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान से घरेलू उपाय

Cough and Cold in Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान शरीर में इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है। इसलिए आसानी से इंफेक्शन होने का खतरा होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को सर्दी-जुकाम की समस्या (Cough and Cold in Pregnancy) जल्दी होने लगती है, लेकिन इस दौरान ज्यादा दवाई लेने से बचना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 24, 2020 10:02 AM IST

Cough and Cold in Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान शरीर में इम्यून सिस्टम (Immune System) काफी कमजोर होता है। इसलिए आसानी से इंफेक्शन होने का खतरा होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को सर्दी-जुकाम की समस्या (Cough and Cold in Pregnancy) जल्दी होने लगती है, लेकिन इस दौरान ज्यादा दवाई लेने से बचना चाहिए।

अगर आप प्रेग्नेंट हैं और सर्दी जुकाम की समस्या (Cough and Cold in Pregnancy) ज्यादा होती है, तो बिना डॉक्टर्स की सलाह के दवाई ना लें। इसके साथ ही ज्यादा दवाईयां लेने से बचें, घर में ही कुछ ऐसे घरेलू उपाय करें, जिससे सर्दी-जुकाम से बचा जा सके। आज हम आपको इन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं सर्दी-जुकाम के घरेलू उपाय-

एप्पल सिडर विनेगर

प्रेग्नेसी में अगर सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाए, तो एप्पल सिडर विनेगर आपके लिए बहुत ही सुरक्षित उपाय है। इसमें एल्‍केलाइन के गुण पाए जाते हैं, जो वायरस को नष्‍ट करने की क्षमता रखते हैं। प्रेग्‍नेंसी में जैसे ही आपको सर्दी जुकाम शुरू हो, तुरंत एप्‍पल सिडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) पीना शुरू कर दें। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्‍मच एप्‍पल सिडर विनेगर मिलाएं और इसका सेवन करें।

तुलसी-अदरक की चाय या सूप

गर्भावस्था में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए और सर्दी जुकाम से बचने (Cough and Cold in Pregnancy) के लिए तुलसी और अदरक (Ginger) की चाय पीनी चाहिए। इससे गले में खरास की भी समस्या नहीं होती है। इसले अलावा आप हरी सब्जियों का सूप भी पी सकते हैं, जो सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

भाप लेना

गर्भावस्था में सर्दी और जुकाम ज्यादा होती है, तो रोजाना भाप लें। इसके साथ ही गर्प पानी पीने की आदत डालें। भाप लेने के लिए पानी को गर्म करें, इस पानी में आप विक्स भी मिला सकती हैं। इसके बाद अपने सिर को तोलिए से ढकते हुए भाप लें। इसे दिन में कम से कम 2 से 3 बार जरूर करें। इससे आप सर्दी जुकाम से दूर रहेंगे।

शरीर को रखें गर्म

मौसम ठंडा होने की स्थिति में हमेशा खुद को ढक कर रखें। कोशिश करें कि आपका शरीर हमेशा गर्म रहे। ज्यादातर लोगों को सर्दी जुकाम में बुखार हो जाता है। बुखार में ज्यादा ठंड लगती है, इसलिए आप अपने शरीर को जितना गर्म रखेंगी। उतना ही ये आपके लिए अच्छा होगा।

क्या प्रेग्नेंसी में आलू खाने से होता है डायबिटीज? जानें सच्चाई

प्रेगनेंसी में स्ट्रेस से होता है बच्चे की सेहत पर बुरा असर, कोरोना काल में ऐसे रहें मेंटली फिट

पुराने और जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स को कुछ ही दिनों में करें गायब, अपनाएं ये उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source