प्रेगनेंसी टेस्ट करने का ये है सही वक्त और तरीका

अक्सर महिलाओं के सामने सबसे पहला और बड़ा सवाल होता है कि पीरियड न आने के कितने दिन बाद टेस्ट किया जाए।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 21, 2018 7:43 PM IST

प्रेग्नेंसी का पता लगाने के लिए वैसे तो कई तरीके इस वक्त मौजूद हैं, लेकिन उनके नतीजे कब बेहतर और सही रहेंगे इसके बारे में जानकारी होना भी जरूरी है। इसलिए यह पता होना चाहिए कि प्रेग्नेंसी टेस्ट आखिर कब और सेक्स के कितने दिन बाद किया जाए। वैसे तो पीरियड नहीं आना प्रेग्नेंसी का पहला लक्ष्ण माना जाता है, हालांकि इसकी कई और वजह भी हो सकती हैं। ऐसे में आपका कन्फर्म होना जरूरी हो जाता है।

यह भी पढ़ें- गर्भधारण से पहले हर कपल को करनी चाहिए इन 5 बातों पर चर्चा

अकसर महिलाओं के सामने सबसे पहला और बड़ा सवाल होता है कि पीरियड न आने के कितने दिन बाद टेस्ट किया जाए। साफ तौर पर प्रेग्नेंसी का पता तब ही लगाया जा सकता है जब महिला के खून में HCG हॉर्मोन का रिसाव होने लगे। ज्यादातर महिलाओं में इस प्रोसेस को पूरा होने में 6 से 7 दिन लग जाते हैं। वहीं एक्सपर्ट यह भी सलाह देते हैं कि अगर आपके पीरियड अबतक रेग्युलर रहे हैं, तो साइकल मिस होने के ठीक अगले दिन भी आप टेस्ट करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अब डेटॉल बताएगा कि आप प्रेगनेंट हैं या नहीं, ये है पूरा प्रॉसेस

जब भी आप प्रेगनेंट होने का विचार कर रही हों और साइकल मिस हो तो जल्द से जल्द टेस्ट करना ही चाहिए या डॉक्टर से मुलाकात करनी ही चाहिए। हालांकि, फिर भी बेहतर और कन्फर्म नतीजों के लिए 7 दिन तक रुकने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे पहले प्रेग्नेंट होने पर भी आपको रिजल्ट नेगेटिव ही मिलेंगे। जल्दबाजी में टेस्ट से कभी सही नतीजे सामने नहीं आते।

प्रेग्नेंसी का पता लगाने के लिए किट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं कुछ घरेलू तरीकों से भी इसका पता लगाया जा सकता है। टेस्ट करने के लिए सुबह के पहले यूरीन को लेने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही अगर आप किट का इस्तेमाल कर टेस्ट कर रही हैं तो उसपर लिखे निर्देशों का भी सही से पालन करें। इसमें लापरवाही या गलती से भी नतीजे गलत निकलेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source