गर्भावस्‍था में बहुत फायदेमंद है भुट्टा, पापा धर्मेंद्र ने बेटी ईशा के लिए अपने फार्म से भेजे ताजे भुट्टे

ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट की है, इसमें वे पापा के भेजे हुए ताजे भुट्टे और सब्जियां दिखा रहीं हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : February 8, 2019 6:32 PM IST

भुट्टा खाना यूं तो सभी के लिए बहुत फायदेमंद होता है पर गर्भवती स्त्रियों के लिए तो यह और भी जरूरी है। शायद इसी जरूरत को समझकर बॉलीवुड के हीमेन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने अपनी गर्भवती बेटी ईशा देओल के लिए अपने फार्म से ताजा भुट्टे और अन्‍य सब्जियां भेजी हैं। ईशा भी पापा के इस तोहफे से खासी खुश हैं, जिसकी फोटो उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी की है।

यह भी पढ़ें – ये हॉट, फि‍ट ‘भाबी जी’ बन गईं हैं मां, जानें कैसे किया उन्‍होंने प्रेगनेंसी भी में भी सूर्य नमस्‍कार

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने अपने खेतों की ताजा सब्जियां बिटिया ईशा देओल (Esha Deol) के लिए भेजी हैं। ईशा देओल (Esha Deol) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो डाली है जो जमकर देखी जा रही है। इस फोटो में ईशा देओल पापा धर्मेंद्र (Dharmendra) की भेजी हुई सब्जियां दिखा रही हैं। ईशा देओल (Esha Deol) के हाथों में प्याज, बैंगन और भुट्टा है। यही नहीं, ईशा देओल ने इस फोटो के साथ बहुत ही दिलचस्प कैप्शन भी दिया है।

ईशा ने बताया यादगार

धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की बिटिया ईशा देओल (Esha Deol) ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो के साथ लिखा हैः पापा ने अपने खेतों से ताजा सब्जियां भेजी हैं, खाने जा रही हूं। सीधे खेतों से आई हैं, यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। वाकई खेतों की ताजी सब्जियों से बढ़िया आज के दौर में क्या हो सकती है। फिर पापा अगर ये सब्जियां भेजें तो उससे यादगार और शानदार कुछ नहीं है।

दूसरी बार बन रहीं हैं मां

धर्मेंद्र (Dharmendra) की लाडली बिटिया ईशा देओल (Esha Deol) प्रेग्नेंट हैं और वे दूसरी बार मातृत्व सुख लेने जा रही हैं। वैसे भी 83 वर्षीय धर्मेंद्र का अधिकतर समय इन दिनों अपने ही खेतों में गुजरता है। धर्मेंद्र अपने इंस्टाग्राम पर खेतों के खूब वीडियो डालते हैं। वैसे भी धर्मेंद्र एक किसान परिवार से रहे हैं, और वे अपनी माटी से कभी दूर नहीं गए।

यह भी पढ़ें - 37 की उम्र में दोबारा मां बनने जा रहीं हैं ईशा देओल, ऐसे रखती हैं खुद को फि‍ट

जानें गर्भावस्‍था में भुट्टे के फायदे

इसका सेवन प्रेगनेंसी में भी बहुत लाभदायक होता है इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसे अपने आहार में जरुर शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है जो गर्भवती के लिए बेहद जरूरी है। भुट्टे को पकाने के बाद उसके 50 प्रतिशत एंटी-ऑक्सीअडेंट्स बढ़ जाते हैं। यह बढती उम्र को रोकता है और कैंसर से लड़ने में मदद करता है। पके हुए भुट्टे में फोलिक एसिड होता है जो कि कैंसर जैसी बीमारी में लड़ने में बहुत मददगार होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source