Contraceptive Pills Side Effects: गर्भनिरोधक गोलियों के अधिक सेवन से यौन इच्छा में आ सकती है कमी, हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन एक बेहद आसान तरीका आपको लगता होगा, लेकिन शरीर पर इसके कई दुष्प्रभाव भी होते हैं। जानें, गर्भनिरोधक गोलियों से होने वाले दुष्प्रभाव (side effects of contraceptive pills) क्या हो सकते हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 10, 2021 9:10 PM IST

Contraceptive Pills Side Effects in Hindi: गर्भनिरोधक गोलियां या कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स (Contraceptive Pills) का सेवन अधिकतर महिलाएं करती हैं। खासकर, शादी के तुरंत बाद ही जब लोग फैमिली प्लानिंग करते हैं, तो उस दौरान महिलाएं गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन अधिक करती हैं। हालांकि, इसके अधिक सेवन से कुछ महिलाओं में कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी नजर आते हैं। इन दुष्प्रभावों में वजन बढ़ना, उल्टी आना, जी मिचलाना, स्तनों में टेंडरनेस या दर्द, पीरियड्स का इर्रेगुलर होना आदि शामिल हैं। साथ ही इन गर्भनिरोध गोलियों के नियमित सेवन से मूड में भी काफी बदलाव आता है। शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है। अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए ये एक बेहद आसान तरीका आपको लगता होगा, लेकिन शरीर पर इसके कई दुष्प्रभाव भी होते हैं। जानें, गर्भनिरोधक गोलियों से होने वाले दुष्प्रभाव (side effects of contraceptive pills) क्या हो सकते हैं...

सेक्स के प्रति कम हो सकती है रुचि

गर्भनिरोध गोलियों के सेवन से शरीर में टेस्टोस्टेरॉन लेवल कम होने लगता है। इससे महिलाओं में वेजाइनल ड्राइनेस, यौन इच्छा में कमी, सेक्स के प्रति अरुचि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, इन गोलियों में एस्ट्रोजेन, प्रोजेस्टेरॉन के सिंथेटिक वर्जन होने के कारण टेस्टोस्टेरॉन लेवल को (garbh nirodhak dawa ke nuksan) कम कर देता है।

कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स बढ़ाए यीस्ट इंफेक्शन का खतरा

गर्भनिरोध गोलियों (Contraceptive Pills Side Effects) का यदि आप लगातार सेवन करती हैं, तो इससे एस्ट्रोजेन लेवल भी कम होने लगता है। यह यीस्ट इंफेक्शन (Yeast Infection) की समस्या का कारण बनता है। साथ ही इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। बेहतर है कि आप कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स (Contraceptive Pills) का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

कम हो सकती है आंखों की रोशनी 

जो महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का लगातार सेवन करती हैं, उन्हें आंखों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे आंखें ड्राई होने लगती हैं या फिर लगातार पानी आने, आंखें लाल होने, आंखों की रोशनी कम होने की (garbh nirodhak dawa ke nuksan) समस्या भी हो सकती है।

डिप्रेशन का हो सकती हैं शिकार 

गर्भनिरोधक गोलियों के अधिक सेवन से आपको डिप्रेशन हो सकता है। महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन के बिगड़ने से मूड में काफी बदलाव आता है। यदि मूड या किसी भी तरह की मानसिक परेशानी का सामना लगातार करती रहेंगी, तो यह डिप्रेशन का रूप ले सकता है।

माइग्रेन की समस्या बढ़ाए गर्भनिरोधक गोलियां

एस्ट्रोजन लेवल बढ़ने-घटने से सिरदर्द की शिकायत बढ़ जाती है। ऐसे में गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन ना करें, तो ही सेहत के लिए सही है। इससे गर्भ धारण करने के बाद भी आपको कोई समस्या नहीं होगी। बेहतर है कि आप सुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करें।

गर्भनिरोधक गोलियां लेने के दौरान जरूर करें ये 3 काम, बॉडी पर नहीं होगा दवा का कोई साइड इफेक्ट

गर्भनिरोधक गोलियों से हो सकता है हार्मोनल असंतुलन, यूं करें बचाव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source