प्रेगनेंसी में पैरासिटामोल का सेवन बच्चे पर डालता है ये असर

प्रेगनेंसी/गर्भावस्था में पैरासिटामोल खाने से होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. प्रेगनेंसी में जो दवाएं मां खाती हैं उसका असर बच्चे के हेल्थ पर भी पड़ता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 18, 2019 3:42 PM IST

प्रेगनेंसी/गर्भावस्था में पैरासिटामोल खाने से होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. हाल ही में हुए एक शोध में पाया गया है कि प्रेगनेंसी के दौरान पेरासिटामोल का सेवन करने से बच्चों में अस्थमा होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा गर्भावस्था में पेरासिटामोल के सेवन से होने वाले बच्चे में व्यवहार संबंधी परेशानी भी हो सकती है.

शोध के मुख्य लेखक जेन गोल्डिंग के अनुसार, "हमारे शोध के परिणाम यह संभावना व्यक्त करते हैं कि गर्भावस्था के दौरान पेरासिटामोल का सेवन बच्चों में प्रतिकूल प्रभाव डालता है. प्रेगनेंसी में पेरासिटामोल का सेवन बच्चों में अस्थमा और उनके व्यवहार संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती है."

ब्रिटेन के ब्रिस्टल विश्वविद्यालय में हुये इस शोध के मुख्य लेखक गोल्डिंग का यह भी कहना है कि यह एक तरह से प्रेगनेंसी में दवाओं के सेवन के प्रति सजगता की सलाह देता है. शोध से यह भी जाहिर है कि डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी तरह की दवा का सेवन नहीं करना चाहिए.

इस शोध को सवाल-जवाब के माध्यम से किया गया है. इसमें 14 हजार बच्चों के व्यवहार की जांच करके उनकी मां से कुछ सवाल किये गये थे, जिनके जवाब से इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया है.

प्रेगनेंसी के अंतिम 3 महिनों में पेरासिटोमोल का ज्यादा सेवन 

शोध में एक बात जो मुख्य रूप से सामने आयी वो यह थी कि ज्यादातर महिलाओं ने बताया कि गर्भावस्था के 7 महीने के बाद अगले तीन महीनों में पेरासिटामोल का सेवन कई बार करना पड़ा. कुछ महिलाओं ने कभी-कभी पैरासिटामोला का सेवन किया.

बच्चों की याददाश्त और व्यवहार की जांच की गयी 

अध्ययनकर्ताओं ने बच्चों के आईक्यू लेवल, याददाश्त और स्कूल से पहले होने वाले डेवेलमेंट के बारे जांच की और उनके व्यवहार में आने वाले परिवर्तनों की गहन समीक्षा की है.

शोध की मुख्य बातें 

शोध में शामिल बच्चों में हाइपरएक्टीविटी व ध्यान न देने वाले विकार देखने को मिले.

कुछ बच्चों में व्यवहार संबंधी समस्याएं भी देखी गयी.

शोध में व्यवहार संबंधी परेशानी लड़कों में लड़िकयों कि तुलना में अधिक पायी गयी.

बचपन में पैरासिटामोल अधिक खाने से बढ़ता है अस्थमा का खतरा, जानें पैरासिटामोल खाने के नुकसान.