Common Pregnancy Mistakes: प्रेगनेंसी में महिलाएं अक्सर कर देती हैं ये 3 गलतियां, जो हो सकती हैं मां-बच्चे दोनों के लिए हानिकारक

कई बार महिलाओं को सही बातों की जानकारियां नहीं होती और वे जाने-अनजाने कुछ गलतियां कर बैठती हैं। इनमें से कुछ गलतियां गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 7, 2022 11:10 PM IST

Common Pregnancy Mistakes: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के बदलाव (changes in body during pregnancy) आते हैं। शरीर में हार्मोन्स के स्तर में बदलाव आने के कारण महिलाओं के शरीर का वजन में बदलाव आता है, कमजोरी (weakness during pregnancy) महसूस होती है, मॉर्निंग सिकनेस (morning sickness) जैसी परेशानियां होती हैं और साथ ही खान-पान की आदतों में भी प्रभावित होती हैं। इसके साथ ही शरीर की जरूरतें भी बदलती हैं जिस वजह से लोग प्रेगनेंट महिलाओं को विशेष प्रकार की सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। लेकिन, कई बार महिलाओं को सही बातों की जानकारियां नहीं होती और वे जाने-अनजाने कुछ गलतियां कर बैठती हैं। इनमें से कुछ गलतियां गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। प्रेगनेंसी के महिलाओं द्वारा की जाने वाली ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में लिख रहे हैं हम यहां। (Common Pregnancy Mistakes which can be harmful in Hindi)

प्रेगनेंसी ये आदतें ना दोहराएं, हो सकता है बड़ा नुकसान

भूखी ना रहें

यह गलती आमतौर पर ऐसी महिलाएं करती हैं जिन्हें मॉर्निंग सिकनेस की समस्या (morning sickness) बहुत अधिक होती है। बार-बार होने वाली उल्टी और सिरदर्द जैसी शिकायतों के चलते महिलाओं को खाना खाने का मन नहीं करता और वे कई बार खाना स्किप कर देती हैं या बहुत कम मात्रा में खाती हैं। इससे, शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और शिशु के विकास के लिए आवश्यक पोषण उस तक नहीं पहुंच पाता। गौरतलब है कि प्रेगनेंसी की पहली तिमाहीमें बच्चे के विकास के लिए कई पोषक तत्वों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है और ठीक तरह से खाना ना खाने या भूखे रहने से गम्भीर परिणाम दिखायी दे सकते हैं।

 वेट गेन को रोकने की कोशिश

जैसा कि प्रेगनेंसी में हार्मोन्स के स्तर (hormones levels) में बहुत अधिक बदलाव होता है तो इसका असर शरीर के वजन पर भी बढ़ता है। महिलाओं का वजन प्रेगनेंसी के दौरान सामान्य से अधिक हो जाता है। कई बार महिलाओं को अपने बढ़ते वजन की चिंता सताने लगती है और वे मोटापे से डरकर अपनी डाइट (diet) या एक्सरसाइज से जुड़े गलत फैसले लेने लगती हैं। लेकिन, प्रेगनेंसी के साथ आने वाले इस एक्स्ट्रा वजन की चिंता करना बंद कर दें। अपने डाइटिशियन और डॉक्टर की मदद से हेल्दी डाइट और सही तरीके की एक्सरसाइज का चयन करें जो आपको मेंटली शांत और फिजिकली एनर्जेटिक रहने में मदद कर सके।

डॉक्टर से बिना पूछे ना खाएं कोई दवा

प्रेगनेंसी में महिलाओं को बार-बार बदन दर्द (body pain), पेट दर्द (stomach pain), ब्लोटिंग  (bloating)और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं (digestive problems)  होने लगती हैं और कई बार इन परेशानियों से राहत पाने के लिए महिलाएं कुछ ऐसी दवाइयों का सेवन कर लेती हैं जो वे प्रेगनेंसी से पहले लेती रही हैं। इसी तरह केमिस्ट की दुकान से खरीद कर पेनकिलर्स खाने की आदत भी महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान भी नहीं छोड़तीं। लेकिन, बिना डॉक्टर से पूछे इस तरह से किसी भी तरह की दवा का सेवन करना आपकी हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें-

Symptoms Of Pregnancy: भारती सिंह ने कहा ढाई महीने तक नहीं पता चला कि प्रेग्नेंट हूं, गर्भावस्था की 1st तिमाही में दिखते हैं ये लक्षण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source