hamburger icon
A
Read in English

सी-सेक्शन डिलिवरी के बाद इन 7 टिप्स की मदद से रखें अपना ध्यान!

मैटर्निटी बेल्ट पहनने से बचें इससे आपको हार्निया होने का खतरा बढ़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 4, 2018 1:30 PM IST

सी-सेक्शन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके बारे में ज़्यादातर  प्रेगनेंट महिलाओं को जानकारी होती ही है। तो अगर आप भी मां बननेवाली हैं और सी-सेक्शन की तैयारी कर रही हैं या स्थितियों के आधार पर आपको सी-सेक्शन की सलाह दी जा सकती है तो अपने आप को इसके लिए तैयार करें। यहां हम लिख रहे हैं कुछ खास सेफ्टी टिप्स जो सी-सेक्शन के बाद हर महिला को फॉलो करनी चाहिए। यह सी-सेक्शन के बाद आपको जल्द ठीक होने और अपनी और अपने बच्चे की सेहत का ध्यान रखने में मदद भी करेंगी।

  1. अपने बच्चे को उठाने के अलावा आपको और कोई भारी चीज़ उठाने से बचना होगा। भारी वज़न से सी-सेक्शन के घाव और टांकों पर दबाव बनेगा।  अंदर के घावों को ठीक होने में समय लगता है इसलिए डिस्चार्ज के बाद भी 2-3 हफ़्तों तक ध्यान रखें और भारी सामान उठाने से बचे।
  2. बच्चे के जन्म के बाद अचानक से एक्सरसाइज ना करें। अपने डॉक्टर से बात करें और उसकी सलाह के अऩुसार ही एक्सरसाइज शुरु करें।
  3. डिलिवरी के बाद मैटर्निटी ड्रेसेस नहीं पहनना चाहतीं तो खुद को समझाएं। अपनी पसंद के हिसाब से कपड़े पहनने से आपके पेट पर दबाव पड़ सकता है और टांकों से खून बहना शुरु हो सकता है। इसी तरह अपने बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए मैटर्निटी बेल्ट न पहनें। आपका पेट धीरे-धीरे अपने पुराने आकार में आ जाएगा। मैटर्निटी बेल्ट के इस्तेमाल से आपको हार्निया हो सकता है।
  4. सी-सेेक्शन के घावों का काफी ख़्याल रखना होगा आपको। सर्जरी के बाद डॉक्टर द्वारा बतायी गयीं सभी बातों को सही ढ़ंग से फॉलो करें। जब तक आपका घाव पूरी तरह ठीक न हो जाए गर्म पानी से न नहाएं।
  5. आपके घाव भरने और टांके कटने के बाद भी हो सकता है कि आपको पीठ के बल सोने में काफी दर्द हो। आपको करवट के बल सोना पड़ सकता है।
  6. अपने बच्चे का पालना या बिस्तर अपने बिस्तर के पास रखने से आपको सुविधा होगी। इससे आपका बच्चा जब भी जागेगा या रोएगा तो आप उस तक आसानी से पहुंच सकेंगी और आपके घाव पर भी ज़ोर नहीं पड़ेगा।
  7. कब्ज़ या कॉन्स्टिपेशन न होने दें। ढ़ेर सारा पानी पीएं। पेट का घाव ठीक होने में समय लगता है और पेट पर दबाव पड़ना ख़तरनाक हो सकते हैं।