hamburger icon
A
Read in English

प्रेग्नेंसी में चाइनीज फूड खाना हो सकता है खतरनाक, हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

चाउमीन में मौजूद अजीनोमोटा सेहत के लिए (Chinese Food During Pregnancy ) हानिकारक होता है। गर्भावस्‍था में ही नहीं बल्कि नॉर्मल दिनों में भी महिलाओं के लिए चाइनीज फूड में मौजूद अजीनोमोटा हानिकारक होता है। मेडिकल भाषा में इसे एमएसजी कहा जाता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 11, 2020 2:14 PM IST

Chinese Food During Pregnancy  : प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की चीजें खाने का मन करता है। कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी में चॉकलेट खाना पसंद करती हैं, तो कुछ को मिट्टी खाना बहुत ही भाता है। इस दौरान बहुत सी महिलाएं चाइनीज फूड भी खाती हैं। गर्भावस्था में चाइनीज फूड को लेकर महिलाओं को बहुत क्रेविंग होती है। चाउमीन में मौजूद अजीनोमोटा सेहत के लिए (Chinese Food During Pregnancy ) हानिकारक होता है। गर्भावस्‍था में ही नहीं बल्कि नॉर्मल दिनों में भी महिलाओं के लिए चाइनीज फूड में मौजूद अजीनोमोटा हानिकारक होता है। मेडिकल भाषा में इसे एमएसजी कहा जाता है। अब अगर आप भी गर्भावस्‍था में अजीनोमोटो लेती हैं, तो इसका सीधा असर आपके बच्चे पर पड़ सकता है।

आइए जानते हैं गर्भावस्था में अजीनोमोटो खाने के नुकसान (Health Side Effects of chinese Food During Pregnancy)

माइग्रेन की समस्या

अगर आपको गर्भावस्था में माइग्रेन की समस्या है, तो आजीनोमोटो का सेवन ना करें। अजीनोमोटो में नाइट्रेट और एस्‍पैरटेम की तरह ही माइग्रेन के मामले बढ़ जाते हैं। गर्भावस्‍था के दौरान शरीर में कई तरह के मानसिक, शारीरिक और हार्मोनल बदलाव भी हो सकते हैं।

मोटापा

ज्यादातार प्रोसेस्‍ड और पैकेटबंद खाने की चीजों में एमएसजी होता है। यह सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसकी वजह से शरीर का वजन काफी तेजी से बढ़ता है। वजन बढ़ने के कारण ही प्रेग्‍नेंसी में डिलीवरी के दौरान काफी दर्द होता है। इसलिए बेहतर है कि आप प्रेग्नेंसी के दौरान अजीनोमोटो का सेवन ना करें।

वॉटर रिटेंशन

प्रेग्नेंसी के दौरान अन्य समस्याओं के साथ-साथ वॉटर रिटेंशन की समस्या भी बहुत ही अधिक होती है। इस दौरान शरीर सामान्‍य से 50 फीसदी अधिक खून और अन्‍य तरल बनाता है, जो शिशु के विकास में हमारी मदद करता है। प्रेग्‍नेंसी में वॉटर रिटेंशन होने के कारण कुछ गंभीर समस्याएं जैसे- हाई ब्‍लड प्रेशर हो सकती है। इसमें नमक काफी अहम भूमिका निभाता है। एमएसजी भी सोडियम का ही रूप होता है, जो वॉटर रिटेंशन की स्थिति को अधिक बिगाड़ देता है।

सीने में जलन

गर्भास्था के दौरान सीने में जलन और एसिडिटी की परेशानी अधिक होती है। वहीं, अगर आप एमएसजी का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे सीने में जलन अधिक बढ़ सकती है। अजीनोमोटो एक आर्टिफिशियल एडिटिव है, जो सीने में जलन की परेशानी को और अधिक गंभीर बना देता है। इससे पाचनतंत्र में भी समस्याएं होने लगती हैं।

प्‍लेसेंटा बैरियर ब्रेकडाउन

अजीनोमोटो में अधिक मात्रा में फ्री ग्लूटामेट होता है। ग्लूटामेट के अधिक सेवन से प्‍लेसेंटा बैरियर (शिशु तक भोजन पहुंचाने वाली नली) टूट सकता है। ये शिशु के बहुत ही हानिकारक होता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्वस्थ रहे, तो गर्भावस्‍था में एमएसजी का अधिक सेवन ना करें।

प्रेग्नेंसी में सिजेरियन से बचने के लिए करें ये 4 काम, नॉर्मल डिलीवरी में मिलेगी मदद

प्रेग्नेंसी में होने वाले मोटापे से लगता है आपको डर? तो नियमित रूप से करें ये 4 योगासन

Yoga for Fertility : गर्भ धारण करने में हो रही है परेशानी, तो नियमित रूप से करें ये 5 फर्टिलिटी योगासन

पुरुषों में भी दिखने लगते हैं गर्भावस्था के कुछ खास लक्षण, जानें क्या है ये बीमारी