Advertisement

मधुमेह पीड़ित गर्भवती महिला के बच्चों में ऑटिज्म का खतरा

प्रेगनेंसी में डायबिटीज होना आपके बच्चे को बना सकता है ऑटिस्टिक।

Written By Editorial Team
Published : June 24, 2018 9:13 AM IST

गर्भवती महिला के मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित होने पर उसके बच्चों में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसॉर्डर (एएसडी) का खतरा बढ़ जाता है। यह बात एक शोध में सामने आई है। एएसडी मानसिक विकास से संबंधित विकार है, जिसमें व्यक्ति को सामाजिक संवाद स्थापित करने में समस्या आती है और वह आत्मकेंद्रित बन जाता है।

अमेरिका की हेल्थकेयर कंपनी कैसेर परमानेंट के एनी एच. सियांग समेत इस शोध में शामिल शोधार्थियों ने बताया कि यह खतरा टाइप-1 और टाइप-2 के विकार और गर्भावस्था के दौरान मधुमेह से पीड़ित होने से संबंधित है।

Advertisement

शोध के नतीजों में पाया गया कि एएसडी का खतरा मधुमेह रहित महिलाओं के बच्चों की तुलना में उन गर्भवती महिलाओं के बच्चों में ज्यादा होता है, जिनमें 26 सप्ताह के गर्भ के दौरान मधुमेह की शिकायत पाई जाती है।

शियांग ने कहा कि मां में मधुमेह की गंभीरता मधुमेह पीड़ित महिला के बच्चों में ऑटिज्म की शिकायत से जुड़ी होती है।

Advertisement

यह शोध जेएएमए पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। शोध में 4,19,425 बच्चों को शामिल किया गया, जिनका जन्म 28 से 44 सप्ताह के भीतर हुआ था। यह शोध 1995 से लेकर 2012 के दौरान किया गया।

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

About the Author

... Read More