महिलाओं में बांझपन की समस्या को दूर करे चक्रासन

योग में बांझपन का इलाज भी बताया गया है। माना जाता है कि चक्रासन बांझपन की समस्या से जूझ रही महिलाओं के लिए लाभदायक होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 21, 2018 12:30 AM IST

आपकी शादी हुए एक साल हो गए हैं और आप मां बनना चाहती हैं, फिर भी आप मां बनने का सुख नहीं प्राप्त कर पा रही हैं? कई बार ऐसा भी होता है कि एक साल तक लगातार संबंध बनाने के बाद भी गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से लोग ये सोच बैठते हैं कि पति या पत्नी में से किसी एक को प्रजनन संबंधी समस्या होगी। अगर किसी महिला को यह समस्या होती है, तो इसे बांझपन की समस्या कहते हैं। हो सकता है ऐसा आपके साथ न भी हो। कई बार प्रेगनेंसी लेट से भी होती है। इसके कई कारण होते हैं। आप चाहें तो कुछ घरेलू उपचार भी ट्राई कर सकती हैं या फिर एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लें।

हालांकि, कई महिलाएं मामूली समस्याओं की वजह से भी मां नहीं बन पाती हैं क्योंकि कारण का पता नहीं होता है इसलिए इलाज भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप योगासन के जरिए भी बांझपन की समस्या को दूर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रजनन अंगों को रखना है हेल्दी, तो करना होगा यह आसन

योग में बांझपन का इलाज भी बताया गया है। माना जाता है कि चक्रासन बांझपन की समस्या से जूझ रही महिलाओं के लिए लाभदायक होता है।

कैसे करें चक्रासन

सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। घुटने मोड़ें और एड़ियों को नितंबों से स्पर्श कराते हुए पैरों को 10-12 इंच की दूरी पर रखें। बांह उठाएं और कोहनियां मोड़ लें। हथेलियों को कंधों के ऊपर सिर के नजदीक जमीन पर रख लें। सांस लें और धीरे-धीरे धड़ को उठाते हुए पीठ को मोड़ें। धीरे से सिर को लटकता छोड़ दें एवं बांहों तथा पांवों को यथासंभव तान लें। धीरे-धीरे सांस लें और फिर धीरे-धीरे सांस को छोड़ें। जब तक संभव हो सके इस मुद्रा को बनाए रखें। इसके बाद शरीर को इस तरह नीचे करते हुए आरंभिक अवस्था में लौटें ताकि सिर जमीन पर ही टिका रहे। शरीर के शेष भाग को नीचे लाएं तथा विश्राम करें। यह 1 चक्र हुआ। इस तरह आप 4 से 5 चक्र करें। कुछ महीने लगातार करके देखें, लाभ जरूर होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source