
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 27, 2023 9:38 PM IST
जिन महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी में किसी तरह की बाधा आ जाती हैं या फिर नॉर्मल डिलीवरी में जिन महिलाओं के बच्चे को खतरा होता है तो उनकी सी सेक्शन डिलीवरी की जाती है। सी सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। ऐसी स्थिति में महिला के शरीर में कमजोरी आने लगती है। इसलिए रिकवर होने के लिए कुछ खास टिप्स का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। सी सेक्शन के बाद महिलाओं को केवल अपनी शारीरिक हेल्थ का ही नहीं बल्कि मानसिक हेल्थ का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जान लेते हैं ऐसे में रिकवर होने के लिए कौन सी टिप्स का प्रयोग करना चाहिए।
ब्लड क्लॉट्स से बचने के लिए और अपनी मानसिक सेहत को सुधारने के लिए थोड़ी बहुत एक्टिव जरूर रहे। हालांकि इस स्थिति में आप एक्सरसाइज आदि नहीं कर सकती हैं लेकिन रोजाना कुछ समय के लिए वॉकिंग जरूर कर लें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार देखने को मिलेगा।
डिलीवरी के बाद कब्ज से बचने के लिए हाइड्रेटेड रहना काफी जरूरी होता है। अगर आप पानी पीने से बोर हो गई हैं तो कुछ गर्म या फिर हर्बल ड्रिंक्स का सेवन कर सकती हैं। आप डॉक्टर की सलाह से जूस आदि का सेवन भी कर सकती है।
अपने घावों को हमेशा साफ और ड्राई रखें। कोशिश करें कि जब भी संभव हो तब हवा के संपर्क में घावों को लाएं। आपको कुछ महीनों के लिए खुले खुले कपड़े और केवल कॉटन के कपड़े पहन कर रखना चाहिए।
ब्रेस्ट फीडिंग करवाते समय आप को किसी सपोर्टिव पिलो का या फिर लाइंग डाउन तकनीक का प्रयोग करना चाहिए ताकि आपकी मुड़ने की जरूरत कम हो सके। अगर मां को ब्रेस्ट में अकड़न महसूस हो रही है तो गाइनेकोलॉजिस्ट के पास जरूर जाना चाहिए।
आप को शुरू के 7 दिनों तक पेन किलर का प्रयोग जरूर करना चाहिए चाहे फिर आपका दर्द कितना ही कम क्यों न हो गया हो। आप को दर्द के वापिस लौटने का इंतजार नहीं करना चाहिए और जिस तरह डॉक्टर ने बताया है वैसे पेन किलर्स लेने चाहिए।