Headache during Pregnancy: इन 6 कारणों से प्रेग्नेंसी में होता है सिरदर्द, अपनाएं दर्द से राहत पाने के ये 4 उपाय
गर्भावस्था के दौरान अक्सर कुछ महिलाओं को सिरदर्द होता है। क्यों होता है सिरदर्द, क्या है कारण और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए, जानें यहां....
Written by Anshumala|Updated : November 24, 2021 5:14 PM IST
Causes of Headache during Pregnancy: अधिकतर महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दिनों में सिरदर्द की समस्या (Pregnancy and Headache) परेशान करती है। कई बार सिरदर्द अधिक नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन किसी के लिए ये सिरदर्द नुकसानदायक साबित हो सकता है। आमतौर पर प्रेग्नेंसी के पहले या दूसरे तिमाही में सिरदर्द की समस्या (Headache problem) शुरू होती है। उन प्रेग्नेंट महिलाओं को सिरदर्द हो सकता है, जिन्हें पहले से ही साइनस की समस्या हो। साथ ही पर्याप्त नींद ना ले पा रही हों, डिहाइड्रेशन की समस्या हो। यदि आपका सिरदर्द दूसरी तिमाही में अचानक शुरू होता है और लगातार बना रहता है, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। हो सकता है आप प्रीएक्लेम्प्सिया (Preeclampsia) से ग्रस्त हों। प्रीएक्लेम्प्सिया की समस्या से कई महिलाएं ग्रस्त हो जाती है। इसमें रक्तचाप बहुत अधिक (High Blood Pressure) हो जाता है और कई गंभीर मामलों में अंगों को भी नकुसान पहुंच सकता है। गर्भावस्था में प्रीएक्लेम्प्सिया खतरनाक स्थिति होती है। ऐसे में सिरदर्द ना जाए, तो डॉक्टर से जरूर बताना चाहिए।
प्रेग्नेंसी में सिरदर्द क्यों होता है? (Causes of Headache during Pregnancy)
कुछ महिलाओं में पहले कुछ सप्ताह में सिरदर्द महसूस होता है, तो किसी को 8-9 सप्ताह के दौरान। हालांकि, सिरदर्द की समस्या किसी भी तिमाही में हो सकती है। किसी को पूरे सिर में दर्द होता है, तो किसी को दर्द सिर्फ एक भाग या सामने की तरफ माथे पर दर्द होता है। जो भी हो, यह दर्द अच्छा महसूस नहीं होने देता है। निम्न कारणों से गर्भावस्था में हो सकता है सिरदर्द....
Add The HealthSite as a Preferred Source
कुछ महिलाओं को उल्टी की समस्या बहुत देखने को मिलती है। ऐसे में बार-बार उल्टी करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे सिरदर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन के कारण भी सिरदर्द होने लगता है। उल्टी या जीमिचलाने पर भी आप पानी या अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।
यदि आप रात में पर्याप्त और चैन की नींद नहीं सोती हैं, तो भी आपको सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। बेहतर है कि आप रात में 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। चैन से सोने के लिए आप मोबाइल, टीवी, टैब आदि से दूरी बनाएं। लाइट संगीत सुनें, जो कानों और दिमाग को सुकून दे।
सिरदर्द की समस्या गर्भावस्था में अनहेल्दी डाइट के कारण भी हो सकती है। यदि आप अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स को फॉलो करेंगी, जंक फूड्स, हाई कैलोरी डाइट लेंगी, तो ब्लड शुगर लेवल के साथ ही भूख लगने में भी कमी आ सकती है। इससे भी सिरदर्द हो सकता है।
गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। ये भी सिरदर्द को ट्रिगर कर सकते हैं। यदि आपको पहले से ही माइग्रेन की समस्या है, तो ज्यादा सावधानी बरतें।
कई बार प्रेग्नेंट महिलाओं को कई तरह की बातों को लेकर स्ट्रेस और टेंशन बढ़ जाता है। साथ ही वजन बढ़ने, शारीरिक बदलावों के कारण भी तनाव एंव दबाव बढ़ने लगता हैं। इससे भी सिरदर्द होने लगता है।
प्रीएक्लेम्प्सिया के कारण रक्तचाप अधिक हो जाता है। ये भी सिरदर्द को ट्रिगर करता है। सिरदर्द किसी भी कारण से हो, एक बार अपनी डॉक्टर से जरूर दिखाएं।
प्रेग्नेंसी में होने वाले सिरदर्द से बचने के उपाय (Tips to avoid headache during pregnancy)
यदि आपको सिरदर्द होता है, तो आप तरल पदार्थ का सेवन अधिक करें। यदि डिहाइड्रेशन के कारण आपको सिरदर्द की समस्या हो रही है, तो शरीर में पानी की कमी ना होने दें। प्रतिदिन 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं।
जितना हो सके आराम करें। सारा दिन खुद को थकाएं नहीं। एकांत कमरे में लाइट बंद करके थोड़ी देर रेस्ट करें। इस दौरान किसी भी गैजेट्स, टीवी देखने में खुद को इन्वॉल्व ना करें।
आप हॉट ऑयल मसाज भी सिर, कंधे, गर्दन में कर सकती हैं। इससे दर्द से छुटकारा मिल सकता है। सिर, कंधे, गर्दन में ब्लड सर्कुलेशन सही होगा। आपको आराम और रिलैक्स महसूस होगा। टेंशन के कारण सिरदर्द है, तो तेल मालिश जरूर करें।
याद रखें, तीसरी तिमाही में प्रीएक्लेम्प्सिया की समस्या के होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि आपको लगातार तेज दर्द रहता है, ब्लड प्रेशर बहुत हाई रहता है, साफ नहीं दिखाई देता, देखने में परेशानी महसूस होती है, तो तुरंत ही अपने डॉक्टर के पास जाएं। ये सभी प्रीएक्लेम्प्सिया के लक्षण होते हैं।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.