
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 29, 2021 12:02 PM IST
Image credits by: क्या गर्भवती महिला ORS घोल का सेवन कर सकती हैं? जानें क्या हैं डॉक्टर्स
गर्भावस्था का वक्त हर महिला के लिए बहुत खास और आनंदमयी होता है, लेकिन इस दौरान एक औरत को कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। उनमें से एक है मां को होने वाली मॉर्निंग सिकनेस और डिहाइड्रेशन। अगर गर्भवती डिहाहड्रेशन को शुरुआती चरणों में ही पकड़ कर इलाज कर लें तो बच्चे को नुकसान पहुंचाए होने से बचाया जा सकता है। जबकि डॉक्टर्स कहते हैं कि गंभीर निर्जलीकरण मां और शिशु दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। निर्जलीकरण के लक्षणों में सुस्ती, स्किन का ड्राई होना, मुंह का सूखना, सिरदर्द, चक्कर आना, प्यास का बढ़ना और पेशाब में कमी आदि शामिल हैं।
प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीनों में जो महिलाएं मॉर्निंग सिकनेस का अनुभव करने वाली वे अक्सर अपनी बॉडी से तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स खो देती हैं। निर्जलीकरणतब होता है जब ये तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स बॉडी में नहीं होते हैं। यदि महिला के शरीर में जल्द इन चीजों की आपूर्ति न की जाए तो यह गंभीर हो सकता है। साथ ही गर्भवती को अधिक पानी पीने की आवश्यकता होती है। इसके अभाव में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में गर्भवती के लिए ओआरएस पीना काफी फायदेमंद हो सकता है।
मानसून के मौसम में, पेट में संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। जिससे लूज़ मोशन, उल्टी और बुखार एक साथ हो सकता है। कभी कभी अचानक होने वाला पेट में दर्द गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण का कारण बन जाता है। इस तरह के लक्षण अक्सर बच्चों और गर्भवती के साथ देखने को मिलते हैं। इस तरह के लक्षणों को कभी मामूली समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इससे पहले कि डिहाइड्रेशन हो जाए तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। निर्जलीकरण यानि कि डिहाइड्रेशन का इलाज कैसे करें? निर्जलीकरण का इलाज करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है कि आप पहली बार में किसी दवा के बजाय ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) का सेवन करें। यह साफ पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स का एक संयोजन है। आमतौर पर, वायरल इन्फेक्शन की वजह से टमी टारमेंट (ढीला मल) होता है। धिकांश एपिसोड हल्के और आत्म-सीमित होते हैं। डिहाइड्रेट होने पर कभी-कभी उल्टी भी होती है और यदि उल्टी कंट्रोल नहीं होती है तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
जब किसी बच्चे को डायरिया होता है तो ऐसी स्थिति जिसमें बच्चे के शरीर से बहुत ढीला और पानी जैसा मल बार बार निकलता है उसमें शरीर में मौजूद सारा पानी और नमक भी साथ निकल जाता है। इसलिए, ऐसी गंभीर स्थिति से बचने के लिए बच्चे को नियमित रूप से पानी के साथ नमक चीनी का घोल पिलाने की सलाद दी जाती है। डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) का भी कहना है कि ओआरएस बाजार में आसानी से उपलब्ध है और इसे घर पर भी तैयार किया जा सकता है। इसे घर पर बनाना इसलिए भी आसान है लगभग इसमें डाली वाली सामग्री (चीनी, नमक और पानी) हर घर में होती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.