Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ब्रेस्टफीडिंग यानी स्तनपान के दौरान गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन के संदर्भ में कुछ अध्ययनों में यह बात कही गयी है कि इसका असर ब्रेस्ट मिल्क के उत्पादन से जुड़ा हुआ है। इसी वजह से ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियां न लेने की सलाह दी जाती है। वैसे कुछ मामलों में स्तनपान की प्रक्रिया प्राकृतिक रूप से गर्भनिरोधक का काम भी करती है। वो महिलाएं जो 6 महीने से कम के शिशु को ब्रेस्टफीड करवा रही हों, उन्हें पीरियड्स शुरू न हुए हों, तो उन्हें गर्भनिरोधक लेने की जरूरत नहीं होती।
इस बारे में डॉ. गीतिका गंगवानी (फॉर्टिस मम्मा मिया की बिजनेस मैनेजर, आईबीसीएलसी की लैक्टेशन कंसल्टेंट और मेडेलाज़ एलसी क्लब की सदस्या) कहती हैं, ‘अगर आप फिर भी गर्भनिरोधक गोलियां लेना चाहती हैं तो अपनी गायनाकॉलोजिस्ट से बात करें। वो आपको ऐसी गोलियां बताएंगी जिन्हें स्तनपान के दौरान लेने से नुकसान नहीं होगा। इन दवाओं में हार्मोन होते हैं, इसलिए हो सकता है कि इसका असर ब्रेस्ट मिल्क पर पड़े। इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इसके अलावा ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए: