World Breastfeeding Week 2021: क्या कोरोना संक्रमित मां अपने बच्चे को दूध पिला सकती है? डॉक्टर से जानिए

World Breastfeeding week 2021: प्रेगनेंसी में कोरोना का संक्रमण के कारण डिलीवरी में भी तमाम तरह की दिक्कतें आती हैं। साथ ही स्तनपान कराने के लिए भी बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : August 6, 2021 7:09 PM IST

कोरोना वायरस के कहर से पूरा देश हिल गया है। कोरोना से अब तक लाखों लोगों की जान जा चुकी है और इससे कई गुना ज्यादा लोग संक्रमित हैं। ऐसे में जो लोग कोरोना से संक्रमित नहीं है उन्हें खुद का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा, अगर किसी के घर में प्रेगनेंट लेडी है तो उस स्थिति में महिला की ज्यादा देखभाल की आवश्यकता होती है ताकि कोरोना का संक्रमण महिला तक ना पहुंचे। लेकिन अगर कोरोना से कोई प्रेग्नेंट लेडी प्रभावित भी हो जाती है तो ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि प्रेगनेंसी में कोरोना का संक्रमण स्थिति को और गंभीर बना देता है, जिसके कारण डिलीवरी में भी तमाम तरह की दिक्कतें आती हैं। साथ ही स्तनपान कराने के लिए भी बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है। प्रेगनेंसी में कोरोना होने से जुड़े कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।

क्या करोना से संक्रमित मां का असर उसके नवजात शिशु पर भी पड़ सकता है?

मधुकर रेनबो चिल्ड्रंस हॉस्पिटल की सीनियर कंसलटेंट डॉ मीनाक्षी बनर्जी कहती हैं, "पिछले साल हमने जितनी भी कोरोना संक्रमित माओं की डिलीवरी की उन्हें हमने देखा है की मां से बच्चे को ज्यादा रिस्क नहीं है, मगर डिलीवरी के 20-25 दिन बाद हो सकता है किसी फैमिली में किसी को कोरोना वायरस है तो बच्चे में भी कोरोना के संक्रमण हो सकते हैं।

क्या कोरोना वायरस से संक्रमित लेडी अपने बच्चे को स्तनपान करा सकती है?

डॉ मीनाक्षी बनर्जी के अनुसार, अगर माता कोरोना से संक्रमित है और बच्चा स्वस्थ है तो वह शिशु को स्तनपान भी करा सकती है, मगर ऐसी स्थिति में महिला को नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, जैसे- मास्क पहनना हाथों को साफ रखना कपड़े साफ-सुथरे पहनना और इसके बाद बच्चे को गोद में लेकर दूध पिलाया जा सकता है, ऐसी स्थिति में मास्क को लगाना बहुत जरूरी होता है ताकि संक्रमण बच्चे में ना फैले और ऐसा कई केसेज में देखा गया है, जब एक संक्रमित मां अपने बच्चे को दूध पिलाती है और वह दोनों स्वस्थ हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.