hamburger icon
A
Read in English

बच्चे को जन्म देने के बाद इस पोषक तत्व की कमी से मां की कमजोर होने लगती हैं हड्डियां ! जानें कितनी मात्रा है जरूरी

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में ढेर सारे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिसमें विटामिन डी, आयरन, फोलेट, फैटी एसिड, सेलेनियम और कैल्शियम शामिल है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 3, 2022 7:01 AM IST

हम सभी जानते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान मां का शरीर कई परेशानियों से होकर गुजरता है और इस दौरान एक मां को कई तरह का त्याग करना पड़ता है। त्याग से मतलब अपनी कुछ आदतों को बदलना पड़ता है और न चाहते हुए भी कुछ बदलावों को अडॉप्ट करना होता है। अगर एक मां उचित पोषण प्राप्त नहीं कर रही है तो उसके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना शुरू हो जाती है। ये सारा पोषण बच्चे को स्तनपान कराने में चला जाता है और इसी वजह से कुछ पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिसमें से एक है कैल्शियम।

इन पोषक तत्वों की होती है जरूरत

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में ढेर सारे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिसमें विटामिन डी, आयरन, फोलेट, फैटी एसिड, सेलेनियम और कैल्शियम शामिल है। इसके अलावा अगर एक मां अपने बेबी को स्तनपान कराने का फैसला करती है तो उसे कैल्शियम की जरूरत पड़ती है। कैल्शियम इसलिए भी जरूरी है क्योंकि बच्चे की ग्रोथभी कहीं न कहीं कैल्शियम पर निर्भर करती है।

कैल्शियम सबसे ज्यादा जरूरी

आपको ये पता होना चाहिए कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी के विकसित होने का खतरा काफी ज्यादा होता है इसलिए मां बनने वाली महिलाओं को कैल्शियम की डेली की जरूरी मात्रा को अपने दिमाग में रखना चाहिए।

मां की हड्डियां होती है प्रभावित

दरअसल स्तनपान कराने से मां की हड्डियों पर प्रभाव पड़ता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान महिलाओं की हड्डियों के घनत्व में 3 से 5 फीसदी की कमी हो जाती है क्योंकि बढ़ते हुए बच्चे और नवजात को अपनी मां से ही कैल्शियम प्राप्त हो रहा होता है। स्तनपान कराने से महिलाओं में एस्ट्रोजन का उत्पादन कम होता है। ये एक ऐसा हार्मोन है, जो हड्डियों की सुरक्षा करता है और शरीर को दुरुस्त रखने में मदद करता है और उसकी हर जरूरत को पूरा करता है।

इतना कैल्शियम रोजाना जरूरी

रिपोर्ट में ये भी जिक्र किया गया है कि हर मां बनने वाली महिला को स्तनपान कराने के दौरान रोजाना 1000 मिलीग्राम कैल्शियम का सेवन करने की जरूरत होती है। दुनियाभर में मान्यताओं के विपरित शाकाहारी डाइट मांसाहार के मुकाबले पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम की पूर्ति करने में मदद कर सकती है। शाकाहारी डाइट, जिसमें पनीर, दही, दूध और दूध से बने उत्पाद शामिल है, दिन में आपको 600 से 700 मिलीग्राम कैल्शियम की पूर्ति कर सकती है।

डाइट पर ध्यान देने की जरूरत

इसलिए ये सलाह दी जाती है कि मां को कैल्शियम की पूर्ति के लिए अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत होती है, बजाए इसके सप्लीमेंट्स पर ध्यान देने के। हालांकि अगर आप चाहें तो अपनी डाइट में डॉक्टर की सलाह के बाद सप्लीमेंट्स को शामिल कर सकती हैं।