पोषण का खजाना है पत्‍तागोभी, गर्भावस्था में जरूर खाएं

विटामिनट और फॉलिक एसिड से भरपूर यह सब्‍जी है बहुत फायदेमंद।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 5, 2018 6:40 PM IST

क्‍या आप जानते हैं कि पत्‍तागोभी में इतना ज्‍यादा प्रोटीन होता है कि उसके सामने अंडा भी कम पड़ जाए। इसके अलावा पत्‍तागोभी में इतने ज्‍यादा पोषक तत्‍व होते हैं कि डॉक्‍टर गर्भाव्‍स्‍था में जरूर देते हैं इसे खाने की सलाह।

पत्‍तागोभी

पत्तागोभी ब्रेसिका परिवार का एक सदस्‍य है जिसमें अन्‍य सब्जियां जैसे - ब्रोकली, फूलगोभी और ब्रूसल स्‍प्राउट आते है। हर गर्भवती महिला को रोजाना कम से कम एक कप गोभी जरूर खानी चाहिए।

विटामिन से भरपूर

इसमें फोलेट काफी उच्‍च मात्रा में होते हैं। इसके साथ ही यह विटामिन ए और विटामिन बी से भी भरपूर होती है। यह कोशिकाओं को बढ़ने में मदद करती है। इससे गर्भ में पल रहे भ्रूण को काफी लाभ होता है। गोभी विटामिन सी का भी उत्‍तम स्रोत है। यह भी गर्भावस्‍था के दौरान काफी फायदेमंद होता है।

जरूरी मिनरल्स

इसमें क्षारीय तत्व होते हैं जो रक्त शोधन करते हैं। इसकी सब्जी या कच्चा सलाद अवश्य लें। पत्तागोभी पेट को साफ रखने में बहुत कारगर है। इसमें क्लोरीन और सल्फर नाम के दो बहुत जरुरी मिनरल्स होते हैं। आप पत्तागोभी का जूस पीने के बाद एक तरह की गैस महसूस करेंगे और यह गैस इस बात का इशारा होता है कि जूस ने अपना काम करना शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें – नहीं बनाया खाने का टाइम टेबल, तो अब बना लें, वरना हो सकती हैं ये परेशानियां

खूनी की कमी को दूर करें

गर्भावस्था में खून की कमी जैसी शिकायत पायी जाती है। लेकिन पत्तागोभी में मौजूद फोलिक एसिड एनीमिया यानी खून की कमी को दूर करने का खास गुण होता है। फोलिक एसिड नए ब्लड सेल्स का निर्माण करता है। पत्तागोभी में लौहतत्व की मात्रा अधिक होती है और यह शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।

यह भी पढ़ें – बच्‍चे चाहिए फि‍ट, तो पापा खूब खाएं प्रोटीन

मूत्र संबंधी रोग कम करें

गर्भावस्था में मूत्र संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। मूत्र संबंधी किसी भी तरह की परेशानियों को दूर करने में पत्तागोभी का सेवन करना लाभदायक होता है। यह पेशाब में रूकावट संबंधी दिक्कतों से निजात दिलवाती है। पत्तागोभी शरीर में सूजन व दर्द को ठीक करती है।

यह भी पढ़ेें - हमेशा हेल्‍दी नहीं होता पपीता, जानें कब हो सकता है नुकसान

वजन नियंत्रित रखें

पत्‍ता गोभी एक खास सब्‍जी है लेकिन इसके सेवन से वजन को भी कम किया जा सकता है। एक कप पकाई बंदगोभी में सिर्फ 33 कैलोरी होती है जो वजन नहीं बढ़ने देती। बंदगोभी का सूप शरीर को ऊर्जा देता है, लेकिन वसा की मात्रा का घटा देता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source