अनचाही प्रेगनेंसी से बचाए बर्थ कंट्रोल पैच, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

जन्म नियंत्रण पैच में हार्मोन के दो मानव निर्मित संस्करण एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन पाए जाते हैं। गर्भ निरोधक दवाइयों में भी यह हॉर्मोन्स होते हैं। आपका शरीर पैच से हार्मोन को अवशोषित करता है, जो अंडे को अंडाशय में जाने से रोकता है। इससे आप अनचाहे गर्भावस्था से बची रहती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 7, 2019 2:57 PM IST

टेक्नोलॉजी के इस जमाने में अब बंर्थ कंट्रोल करना भी बेहद आसान हो गया है। आज कई साधन ऐसे मौजूद हैं, जिनके जरिए आप आसानी से गर्भ धारण करने से बच सकती हैं। कंडोम और गर्भ निरोधक दवाइयों का इस्तेमाल तो लोग करते ही हैं, लेकिन जन्म नियंत्रण पैच (बर्थ कंट्रोल पैच) से भी आप बर्थ कंट्रोल कर सकते हैं। बर्थ कंट्रोल पैच हार्मोनल गर्भनिरोधक की एक विधि है। इसे त्वचा पर चिपकाया जाता है। धीरे-धीरे आपके शरीर से होर्मोन रिलीज करता है, जिससे आप अनचाहे गर्भावस्था से बच सकती हैं। इसे सप्ताह में एक बार बदल सकते हैं। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।

जानें किस तकनीक से 35 वर्ष के बाद भी मां बनना होगा आसान

बर्थ कंट्रोल पैच कैसे करता है काम

जन्म नियंत्रण पैच में हार्मोन के दो मानव निर्मित संस्करण एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन पाए जाते हैं। गर्भ निरोधक दवाइयों में भी यह हॉर्मोन्स होते हैं। आपका शरीर पैच से हार्मोन को अवशोषित (absorb) करता है, जो अंडे को अंडाशय में जाने से रोकता है। इससे आप अनचाहे गर्भावस्था से बची रहती हैं। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन ग्रीवा बलगम (cervical mucus) को मोटा कर देता है और शुक्राणु को गर्भाशय में जाने से रोकता है। लगभग एक हफ्ते के बाद जन्म नियंत्रण पैच का प्रभाव शुरू होता है।

सस्ते आईवीएफ के चक्कर में पड़ सकते हैं लेने के देने, सही चुनाव कर पाएं ढेरों खुशियां

यूं करें इस्तेमाल

पैच को लगाते समय ध्यान रहे की जगह सूखी हो जैसे- पेट, ऊपरी बांह, पीठ का ऊपरी हिस्सा और कंधा।

पन्नी के ऊपरी परत को उतार लें।

चिपचिपे हिस्से को हाथ ना लगाएं।

फिर इस पैच को अपनी त्वचा से चिपका लें।

जिस दिन इस पैच को आपने लगाया था, ठीक उसके एक हफ्ते बाद इसे हटा दें।

तीन हफ्ते तक आप इस प्रक्रिया को करती रहें। चौथे हफ्ते थोड़ा ब्रेक लें।

प्रेगनेंसी में करें प्रीनेटल योग, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

इस पैच के फायदे

जन्म नियंत्रण पैच लगाने से पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत मिलता है।

जन्म नियंत्रण पैच में प्रेग्नेंट होने की संभावना बहुत कम होती है।

यह माहवारी रक्तस्राव को नियंत्रित करता है। एनीमिया होने की संभावना को भी कम कर देता है।

महिलाओं के अंदर डिम्बग्रंथि (ovarian cancer) और गर्भाशय (uterine cancer) के कैंसर के साथ-साथ

अल्सर और श्रोणि की सूजन होने के खतरों से भी बचाता है।

यह मुंहासे के इलाज में भी मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.