आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बनने वाले हैं मम्मी-पापा,पहले बच्चे से पहले कपल्स यूं कर सकते हैं खुद को मानसिक स्तर पर तैयार

आलिया भट्ट ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"हमारा बच्चा जल्द ही आ रहा है"।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 27, 2022 11:52 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री और अब कपूर खानदान की बहु बन चुकी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा कि, "हमारा बच्चा जल्द ही आ रहा है"। इस तस्वीर के साथ आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी (Alia Bhatt Pregnancy) की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की। वहीं, जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडियां पर शेयर की गयी उसके कुछ मिनटों बाद ही यह वायरल हो गयी और लोगों ने आलिया भट्ट और उनके पति अभिनेता रणबीर कपूर (Bollywood Actor Ranbir Kapoor)  को उनके पहले बच्चे के लिए शुभकामनाएं भेजनी शुरू कर दीं।

इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे रणबीर और आलिया

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले 5 वर्षों से रिलेशनिशप में थे और उन्होंने इस लम्बी कोर्टशिफ के बाद हाल ही में शादी (Ranbir Kapoor Alia Bhatta Marriage) की है। इस स्टार कपल की शादी 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में उनके घर ‘वास्तु’ (Ranbir Kapoor House in Mumbai) में हुई थी। बताया जाता है कि इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) के सेट पर हुई थी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली 'ब्रह्मास्त्र' जल्द ही रिलीज होनेवाली है और इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार एकसाथ नजर भी आने वाले हैं।

वहीं, शादी के बाद से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। बिना शोर-शराबे और धूम धड़ाके के रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने केवल अपने परिवारजनों के बीच शादी की थी। वहीं, आलिया भट्ट शादी के कुछ दिन बाद ही काम पर लौट आयी थीं और शूटिंग स्टार्ट कर दी थी। बता दें कि आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से हैं और हाइवे, राजी और कपूर एंड संस और गंगूबाई काठियावाड़ी (Ganugubai Kathiyawadi) जैसी फिल्मों में एक्टिंग के काफी नाम कमा चुकी हैं। वहीं रणबीर कपूर बी-टाउन इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और फिल्मों में अपने योगदान के लिए मशहूर पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) और राज कपूर (Raj Kapoor) के परिवार के वारिस हैं।

कपल के तौर पर बहुत कुछ सिखाते हैं रणबीर और आलिया

अपनी 5 साल लम्बी रिलेशनशिप में आलिया और रणबीर (Ranbir-Alia Relationship Goals)  ने एक-दूसरे का हमेशा साथ दिया और एक कपल के तौर पर लोगों के सामने एक अच्छा उदाहरण भी पेश किया। रणबीर के पिता और अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के देहांत के समय आलिया रणबीर, रिद्दिमा और नीतू कपूर के लिए इमोशनल सपोर्ट बनी रहीं। वहीं, रणबीर ने भी आलिया को अपने परिवार यानि कपूर खानदान के साथ जुड़ने में सहायता की। ऐसा भी कहा जाता है कि रणबीर आलिया की प्रोफेशनल लाइफ में बिल्कुल दखलअंदाजी नहीं करते और ना ही आलिया रणबीर की फिल्मों से जुड़े किसी फैसले में दखल देती हैं। दोनोंं एक-दूसरे के परिवार, फैमिलीज और पर्सनल स्पेस का ख्याल रखते हैं और इसीलिए, इस कपल को उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जाता है।

पहले बच्चे के लिए कपल्स ऐसे करें खुद को 'मेंटली' तैयार

रणबीर-आलिया का यह पहला बच्चा है और जाहिर है कि पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए दोनों बहुत ज्यादा एक्साइटेड होंगे। पहली बार मां-बाप बनने का अनुभव जहां खुशी देने वाला होता है वहीं, यह एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। कई कपल्स पहली बार मां-बाप बनने पर बहुत अधिक परेशान और बेचैन हो जाते है। अनुभव की कमी के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी इतनी मुश्किल महसूस होती है कि वे घबरा जाते हैं। ऐसे पैरेट्स को बच्चे के आने से पहले खुद को मानसिक स्तर पर तैयार करना चाहिए। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही टिप्स जो उन लोगों के काम आएंगी जो पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं।  (Tips for mentally preparing for a baby)

  1. सबसे पहले अपने पार्टनर के साथ बैठकर इस बारे में अच्छी तरह बात करें कि बच्चे के आने के बाद आप दोनों स्थिति को कैसे संभालेंगे। बच्चे की देखभाल से लेकर उसके वैक्सीनेशन, घर के खर्चों और दोनों के करियर को आगे बढ़ाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बात जरूर करें और एक प्लान बनाकर आगे बढ़ें।
  2. अन्य अनुभवी पेरेंट्स से बात करें। प्रेगनेंसी के दौरान, बच्चे के जन्म के समय और जन्म के तुरंत बाद की स्थितियों की जानकारी लें ताकि अचानक आने वाली किसी स्थिति या खर्चे के लिए आप तैयार रह सकें।
  3. यह समझ लें कि बच्चे के आने के बाद आप दोनों के लिए घूमना-फिरना, वैकेशन पर जाना और दोस्तों के घर पार्टी में जाना पहले की तरह आसान नहीं होगा। इसीलिए, उन स्थितियों में आप खुद के लिए, बच्चे के लिए और अपने पार्टनर के लिए प्राथमिकताएं तय कर लें।
  4. घर में पालतू जानवर हैं तो उन्हें भी बच्चों की तरह ही संभालना पड़ेगा। इसीलिए पहले से तय कर लें कि बच्चे के आने के बाद आपका कुत्ता या बिल्ली घर में रहेगा या नहीं।
  5. बच्चे के आने की तैयारियों के बीच अपने रिश्ते को संभालना भी महत्वपूर्ण है। अपने साथी से अपने मन में चल रहे विचारों के बारे में बात करें। जिन बातों से आपको डर लगता है उन चीजों के बारे में खुलकर बात करें। इसी तरह बच्चे के आने के बाद आप किस तरह की जिंदगी जीना चाहते हैं इस बारे में भी चर्चा जरूर करें।

प्रेगनेंसी में रखें अपना ख्याल

इन सबके बीच गर्भवती महिलाएं अपना ख्याल जरूर रखें।  दोस्तों और रिश्तेदारों की सलाह के आधार पर सावधानियां बरतें और डॉक्टर की सलाह के आधार पर अपनी दवाइयों, डाइट और रूटीन चेकअप्स पर ध्यान दें। इस बात का ख्याल रखें कि घर, ऑफिस और अस्पताल आने-जाने की दिनचर्या में आप खुद को बहुत थका ना रही हों। खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक महसूस कराने के लिए इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखें-

  • रोजाना एक्सरसाइज करें। दिनभर एक जगह बैठे रहने की बजाय थोड़ी-थोड़ी देर के लिए वॉक करें।
  • योग और मेडिटेशन करें ताकि आप खुद को भावनात्मक स्तर पर शांत रख सकें।
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार मालिश कराएं।
  • अपनी ऑफिस डेस्क और बैग में कुछ हेल्दी स्नैक्स हमेशा रखें ताकि भूख लगने पर आप अनहेल्दी चीजों के सेवन से बच सकें।
  • थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीएं। नारियल पानी, जूस और शिकंजी जैसी चीजों को सेवन करें ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।
  • भरपूर आराम करें।

यह भी पढ़ें-

आईवीएफ की मदद से गर्भधारण से पहले हर कपल को पता होनी चाहिए ये बातें, प्रेगनेंसी प्लान में काम आ सकती हैं ये जानकारियां

जेस्टेशनल डायबिटीज हो सकता है मां और भ्रूण के लिए नुकसानदायक, जानें प्रेगनेंसी में डायबिटिक्स महिलाओं को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

IVF Treatment Cost: आईवीएफ मेथड से हुआ था देबीना बैनर्जी की बेटी लियाना का जन्म, पूरी प्रक्रिया में इतने रुपये हुए थे खर्च

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source