
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 13, 2021 12:49 PM IST
Neha Dhupia Covid-19 during second pregnancy: इन अपनी दूसरी प्रेगनेंसी से जुड़ी बातों के लिए अक्सर ख़बरों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कहा है कि वो कुछ समय पहले कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गयी थीं। जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही नेहा ने बताया कि उन्हें उनकी दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान ही कोविड संक्रमण हो गया। बता दें कि, कुछ सप्ताह पूर्व अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वे और अंगद बेदी अपने दूसरे बच्चे का जल्द ही स्वागत करने वाले हैं। (Neha Dhupia Covid-19 during second pregnancy in Hindi)
View this post on Instagram
रोडीज़ और हिंदी मीडियम फेम नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी की एक 3 साल की बेटी मेहर (Meher) भी है। नेहा ने ने बताया कि कुछ महीनों पहले वह कोरोना संक्रमित हो गयी थीं। इसी तरह पति अंगद बेदी को भी कोविड पॉजिटिव पाया गया था।
प्रेगनींसी में कोविड संक्रमित होने जैसे डरावने अनुभव को बारे में बात करते हुए नेहा ने बताया कि वह और अंगद दोनों कोविड संक्रमित थे और वे अपनी बेटी के साथ घर में रह रहे थे। इसीलिए वे दोनों पूरा दिन मास्क लगाकर रहते थे। जबकि नेहा की छोटी-सी बेटी मेहर माता-पिता से अलग सोती थी। नेहा ने बताया कि वे बेटी से दूर और ज़मीन पर रात में सोती थीं।
View this post on Instagram
नेहा ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि,‘ मुझे कोरोना संक्रमण के बहुत हल्के लक्षण (Symptoms of covid-19 infection) दिखायी दिए थे, पर मैं बहुत ज्यादा डर गयी थी। मुझे खुद को क्वारंटाइन करना था। मुझे ऐसा लग रहा था कि घर में सबको को इंफेक्शन हो गया है। नेहा ने बताया कि, मैंने खुद को घर के सब लोगों से दूर कर लिया। मैं घर में काम करने वालों, अपनी बेटी, सास-ससुर और पति से भी दूर कर लिया।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.