बिना सर्जरी के आयुर्वेदिक इलाज से बंद फैलोपियन ट्यूब को खोला, महिला ने किया नेचुरली कंसीव, एक्सपर्ट्स ने बताई कहानी

Ayurvedic treatment for pregnancy: आयुर्वेद की दवाओं की मदद से बंद फैलोपियन ट्यूब का इलाज करके उन्हें खोला गया, एक्सपर्ट्स ने बताई सोनीपत की रहने वाली एक महिला की कहानी।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 21, 2025 6:50 PM IST

Pregnancy treatment in ayurveda: शादी के बाद किसी भी महिला के स्त्रीत्व की सम्पूर्णता तभी मानी जाती है जब वह मां बनती है लेकिन मां बनने का यह सफर सभी के लिए एक समान नहीं होता है। कुछ महिलाएं बहुत ही आसानी से शादी के एक साल के अंदर गर्भधारण कर लेती हैं तो वहीं कुछ महिलाएं को मातृत्व सुख पाने के लिए कई सालों तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसे ही हालातों से गुजर रही थी सोनीपत की रहने वाली सना। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा ने बताया कि मार्च 2023 में उनके पास सोनीपत से एक महिला ट्यूबल ब्लॉकेज के उपचार के लिए आयी थी। उनकी उम्र 32 साल थी और शादी को 8 साल हो चुके थे लेकिन माँ बनने का सपना अधूरा था। परिवार के लोगों के ताने सुनकर उनकी उम्मीद खत्म होती जा रही थी। उन्होंने कई जगह से एलोपैथिक उपचार कराया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जब वह आशा आयुर्वेदा आई थी तब काफी तनाव में थी और जांच कराने पर पता चला उनकी फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक है।

एक्सपर्ट ने दी आयुर्वेदिक दवा की सलाह

उपचार शुरू करने से पहले डॉ चंचल शर्मा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह मां बन सकती हैं। पहले उनका तनाव कम करने के लिए ध्यान करने की सलाह दी और रोज रात को सोने से पहले 10 सकारात्मक बातें लिखने के लिए कहा। इस अभ्यास के साथ आयुर्वेदिक दवाओं, डाइट और थेरेपी की मदद से उनका उपचार किया गया। करीब 6 महीने बाद उनकी मानसिक स्थिति में काफी बदलाव आ चुका था। वह पहले से ज्यादा खुश रहती थीं। उनकी एचएसजी कराई गई जिससे पता चला कि दोनों ट्यूब ओपन हो चुकी है। रिपोर्ट देखने के बाद उन्हें प्रेगनेंसी की कोशिश करने की सलाह दी गई। उसके दो महीने बाद उन्होंने नैचुरली कन्सीव किया और एक साथ दो प्यारे प्यारे बच्चों को जन्म दिया।

ट्यूबल ब्लॉकेज के लिए उत्तर बस्ती

एक रिपोर्ट के अनुसार महिला निःसंतानता का सबसे बड़ा कारण फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज है। आयुर्वेदिक पंचकर्म पद्धति का एक बेहद महत्वपूर्ण भाग है उत्तरबस्ती, जिसके अनुसार महिला की स्थिति और ट्यूबल ब्लॉकेज के कारण को समझते हुए योणो मार्ग से तेल, घी या आयुर्वेदिक हर्ब्स को अंदर डाला जाता है जो त्रिदोषों को संतुलित करता है और फैलोपियन ट्यूब की ब्लॉकेज को भी खोलता है। यानि आयुर्वेदिक उपचार द्वारा बिना किसी सर्जरी केवल दवाओं की मदद से फैलोपियन ट्यूब खुल सकती है और आप नैचुरली कन्सीव भी कर सकते हैं।

इन्फेक्शन से बचाव जरूरी

डॉ चंचल शर्मा ने बताया कि अगर आप ट्यूबल ब्लॉकेज से बचना चाहते हैं तो कोशिश करें इन्फेक्शन से बचे रहें। साफ सफाई का ध्यान रखें, नशीली पदार्थों का सेवन ना करें। नियमित एक्सरसाइज करें और तनाव मुक्त रहें। सही और हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल व सही डाइट का होना भी बहुत जरूरी है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source