
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 16, 2022 1:59 PM IST
Bipasha Basu Pregnancy News: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर जल्द ही माता-पिता बननेवाले हैं। इस बॉलीवुड कपल के घर नन्हा मेहमान कुछ ही महीनों में आ जाएगा। यह गुड न्यूज खुद बिपाशा बसु और करण ने अपने फैंस को दी। बिपाशा बसु ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए बिपाशा और करण ने अपनी खुशी का इजहार किया। बिपाशा की इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वो अपने आनेवाले बच्चे के बारे में सोचकर खुश होते हैं और वे दोनों बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। बिपाशा द्वारा शेयर की गयीं इन खूबसूरत तस्वीरों में बिप्स के साथ करण सिंह ग्रोवर भी दिख रहे हैं जो बिपाशा के बेबी बंप को सहलाते हुए नजर आ रहे हैं। इन प्यारी-सी तस्वीरों पर बिपाशा-करण के फैंस और उनके दोस्तों ने खूब प्यार भी लुटाया है। (Bipasha Basu Pregnancy News In Hindi)
View this post on Instagram
बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी। इस बीच कई बार बिपाशा बसु के प्रेगनेंसी से जुड़ी अफवाहें भी आयीं। वहीं, बीते कुछ दिनों से भी बिपाशा के प्रेगनेंट होने के बारे में अटकलें लगायी जा रहीं थीं, जिसे अब अभिनेत्री की सोशल मीडिया पोस्ट ने कंफर्म कर दिया है। 43 वर्षीय बिपाशा बसु की यह पहली प्रेगनेंसी है और उनकी प्रेगनेंसी की खबरों के साथ ही अब उनके कुछ फैंस उन्हें अपना बहुत अधिक ध्यान रखने की सलाह देते भी नजर आए।
गौरतलब है कि 35 या 40 वर्ष की उम्र के बाद प्रेगनेंसी को लेट प्रेगनेंसी (Late pregnancy) कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की प्रेगनेंसी में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। लेकिन, क्या सचमुच 40 के बाद हेल्दी प्रेगनेंसी मुश्किल है? आइए जानें क्या कहना है रिसर्च और स्टडीज का।
दरअसल, 35 वर्ष के बाद महिलाओं की फर्टिलिटी पॉवर कम होना शुरू हो जाती है। इसीलिए,महिलाओं की ओवरी में एग्स की कम संख्या भी मुश्किलें बढ़ा सकती है। लेकिन, इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं कि 40 साल की आयु के बाद महिलाओं के लिए गर्भधारण कर पाना नामुमकिन होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सावधानियां बरतने और खुद को स्वस्थ रखने के अलावा, सही मेडिकल सपोर्ट की मदद से 40 के बाद भी सेफ और हेल्दी प्रेगनेंसी संभव है।