Symptoms Of Pregnancy: भारती सिंह ने कहा ढाई महीने तक नहीं पता चला कि प्रेग्नेंट हूं, गर्भावस्था की 1st तिमाही में दिखते हैं ये लक्षण

हाल ही में एक इंटरव्यू ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में यह बात कही कि, शुरूआत के लगभग ढाई महीने तक उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं हुई कि, वह प्रेग्नेंट हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 16, 2022 8:31 PM IST

Bharti Singh On Symptoms Of Pregnancy: टीवी होस्ट और कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह प्रेगनेंसी के फाइनल स्टेज में हैं। हाल ही में भारती सिंह ने अपनी डिलीवरी की तारीख का भी ऐलान किया। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) अक्सर सोशल मीडिया पर भारती की प्रेगनेंसी से जुड़ी बातें करते और मजेदार वीडियोज शेयर करते रहते हैं। भारती अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में अपनी प्रेगनेंसी क्रेविंग्स, आराम, हेल्थ आदि के बारे में भी बात करती रहती हैं। इसी तरह भारती सिंह (Bharti Singh) हाल ही में ने खुलासा किया कि उन्हें प्रेगनेंसी की पहली तिमाही (First Trimester Of Pregnancy) तकरीबन खत्म होते-होते यह पता चला कि वे प्रेगनेंट है। हाल ही में एक इंटरव्यू ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में यह बात कही कि, शुरूआत के लगभग ढाई महीने तक उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं हुई कि, वह प्रेग्नेंट हैं। (Bharti Singh On Symptoms Of Pregnancy In Hindi)

इस वजह से भारती को नहीं चला अपनी प्रेगनेंसी का पता

अपने चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर भारती ने कहा कि, जिनका वजन ज्यादा (Overweight people) होता है उन्हें जल्दी प्रेगनेंसी का पता नहीं चल पाता। कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) से जुड़ी भारती सिंह ने इस इंटरव्यू में बताया कि चूंकि उन्हें प्रेगनेंसी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी ऐसे में वह साधारण तरीके घूम-फिर रहीं थीं और खाने-पीने और नाचने-गाने में मस्त रहीं।

भारती सिंह ने यह भी कहा कि मुझे ऐसा लगता कि मुझे कुछ समय पहले ही अपना प्रेगनेंसी टेस्ट (pregnancy test) कर लेना चाहिए था। भारती ने कहा कि वह अपना प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव देखकर हैरान रह गयीं और उन्हें जब यह पता चला कि वह जल्द ही मां बन सकती हैं तो उन्हें बहुत खुशी हुई। (Bharti Singh On Symptoms Of Pregnancy)

पहली तिमाही में दिखते हैं प्रेगनेंसी के ये लक्षण

गर्भावस्था के पहले 3 महीने या पहली तिमाही महिलाओं को बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ती है। पहले सप्ताह से 12 सप्ताह की अवधि पहला ट्राईमेस्टर या पहली तिमाही में जहां भ्रूण का सतत विकास होता है वहीं, इस अवधि में गर्भपात या मिसकैरिज की आशंका (Risk Of Miscarriage) भी सबसे अधिक होती है।  इसीलिए, महिलाओं को पहली तिमाही के दौरान शरीर में होने वाले बदलावों पर ध्यान देना चाहिए और अपने डॉक्टर को इस बारे में सूचित करें। प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में जो लक्षण दिखायी देते हैं वह इस प्रकार हैं-

  • पीरियड्स (periods) रुक जाते हैं।
  • पेट में मरोड़ (stomach cramps) या क्रैम्पस और स्पॉटिंग (spotting)
  • ब्रेस्ट में दर्द और संवेदनशीलता (breast tenderness)
  • मूड स्विंग (mood swings) और चिड़चिड़ापन (irritation)
  • बार-बार पेशाब लगना (frequent urination)
  • बहुत अधिक थकान (extreme fatigue) और सुस्ती (lethargy)
  • कॉन्स्टिपेशन (constipation) और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं
  • भोजन ना करने की इच्छा या भूख मर जाना (low appetite)

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई प्रेग्नेंसी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। इनमें से किसी भी सलाह पर अमल करने या किसी तरीके को अपनाने का फैसला आपका व्यक्तिगत निर्णय होगा। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।)