
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 15, 2023 1:36 PM IST
Morning yoga benefits for pregnancy: गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि मां के स्वास्थ्य से ही बच्चे का स्वास्थ्य जुड़ा होता है। प्रेगनेंसी में हर तिमाही के अनुसार महिला की डाइट व लाइफस्टाइल को खास तरीके से तैयार किया जाता है, ताकि उसके गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ रहे। क्योंकि कई बार छोटी-छोटी गलतियां भी प्रेगनेंसी में जटिलताएं पैदा कर देती है और इस कारण से बच्चे को भी काफी परेशानी हो सकती है। एक गर्भवती महिला के लिए शारीरिक गतिविधियां भी बहुत फायदेमंद बताई गई हैं, इनमें कुछ प्रकार के योगासन भी शामिल हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं को योग न करने की सलाह दी जाती है, लेकिन सही तरीके से और योग प्रशिक्षक की मदद से गर्भावस्था के दौरान योगासन अभ्यास करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इस लेख में हम आपको 4 ऐसे खास तरह के योगासनों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें सुबह 6 बजे उठकर करना काफी फायदेमंद माना जाता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए बद्धकोणासन काफी फायदेमंद योग मुद्रा है, जो कोहनी, घुटने और जांघ के लिए ज्यादा फायदेमंद रहती है। खासतौर पर जिन गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पेट में तकलीफ रहती है, उनके लिए यह योगासन काफी फायदेमंद हो सकता है।
यह सबसे सरल योग मुद्राओं में से एक है, जिसमें ज्यादा संतुलन या बल की जरूरत नहीं पड़ती है। इसीलिए प्रेगनेंसी में भी इसे पूरी तरह से सुरक्षित माना गया है। प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोन इंबैलेंस रहने के कारण कुछ महिलाओं को स्ट्रेस व डिप्रेशन जैसी समस्याएं रहती हैं और सुखासन इसके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
शवासन को मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह काफी लाभदायक हो सकता है। शवासन योग मुद्रा पूरी तरह से सुरक्षित है और इसलिए इसे गर्भवती महिलाएं भी कर सकती हैं। तनाव व चिंता जैसी स्थितियों से बचने के लिए शवासन अभ्यास किया जा सकता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए देवी मुद्रा योगासन भी काफी फायदेमंद माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस योग मुद्रा का अभ्यास करने से कूल्हे और पेल्विक की मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं और प्रसव से जुड़ी परेशानियां होने का खतरा कम हो जाता है। गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सलाह लेकर यह योगासन कर सकती हैं।
डिस्क्लेमर: हालांकि, गर्भवती महिलाओं को कोई भी योगासन शुरू करने से अपने डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। डॉक्टर से पूछे कि किस महीने से योगाभ्यास शुरू किया जा सकता है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को योग करते समय योग प्रशिक्षक की मदद लेने की सलाह दी जाती है।